लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से हत्या, घर में रहस्यमयी हालत में मिली लाश

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2021 18:21 IST

पाकिस्तान में मुल्तान के पास एक हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। सभी के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक हिंदू परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध हालत में घर में मृत मिलेसभी के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं, घटनास्थल से चाकू और कुल्हाड़ी बरामदमुल्तान के पास रहीम यार खान शहर के करीब एक कॉलोनी में रहता था ये परिवार

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के खिलाफ एक बार फिर हिंसा का मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध हालत में मृत मिले हैं। इन सभी की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान के द न्यूज इंटरनेशनल के हवाले से बताया है इस परिवार का घर रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर चक नंबर 135-पी, अबू धाबी कॉलोनी में स्थित है। यह जगह मुल्तान के पास है। घटना शुक्रवार की है।

पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और कुल्हाड़ी बरामद किए हैं। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल दास ने बताया कि राम चंद मेघावल हिंदू थे और उनकी उम्र करीब 35-36 साल थी। वे लंबे समय से दर्जी की दुकान चलाते थे। उन्होंने बताया कि राम चंद स्वभाव से शांत और हमेशा खुश रहने वाला इंसान थे। ऐसे में इस तरह की घटना ने सभी को चौंका दिया है।

इस बीच पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने इस मामले को लेकर जांच और जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। हालांकि, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की बात पहले भी सामने आती रही है।

खासकर अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को अक्सर अगवा कर लिया जाता है या फिर जबरन धर्म परिवर्तन करके उनका निकाह कर दिया जाता है। पिछले महीने ऐसा ही एक मामला सिंध में सामने आया था जब एक पुलिसकर्मी ने हिंदू लड़की को अगवा कर लिया था।

इसके बाद उसने उससे शादी से पहले इस्लाम धर्म भी कबूल करवाया। रिपोर्ट्स के अनुसार रमेश लाल की बेटी नीना कुमारी को गुलाम मारूफ कादरी नाम के पुलिसकर्मी ने अगवा किया था।

टॅग्स :पाकिस्तानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!