लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के इस्तीफे की आशंका के बीच सामने आया फवाद चौधरी का बयान, कहा- आखिरी बॉल तक लड़ेंगे पीएम

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2022 17:18 IST

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान साल 2018 में 'नया पाकिस्तान' बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने की बुनियादी समस्या को दूर करने में बुरी तरह विफल रहे, जिससे विपक्ष को उनकी सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में खान को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। विपक्ष ने आठ मार्च को नेशनल असेंबली सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। चौधरी ने बुधवार को कहा कि खान अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इस मामले पर ट्वीट करते हुए फवाद चौधरी ने लिखा कि इमरान खान आखिरी गेंद तक लड़ने वाले खिलाड़ी हैं। इस्तीफा नहीं होगा। एक मैच होगा, दोस्त और दुश्मन दोनों इसे देखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान आज राष्ट्र के नाम संबोधन करने वाले हैं। 

ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि खान इस दौरान कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। गौरतलब है पाकिस्तान की 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। विपक्ष ने आठ मार्च को नेशनल असेंबली सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इस प्रस्ताव के मद्देनजर रैली का आयोजन किया गया था। 

खान 2018 में 'नया पाकिस्तान' बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने की बुनियादी समस्या को दूर करने में बुरी तरह विफल रहे, जिससे विपक्ष को उनकी सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया। वहीं, मंगलवार को पाकिस्तान में अपनी कुर्सी बचाने की कोशिशों में जुटे प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी के सांसदों को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान वाले दिन इसमें अनुपस्थित रहने, या उस दिन नेशनल असेंबली के सत्र में भाग नहीं लेने की मंगलवार को सख्त हिदायत दी।   

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल