लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः बेटे की चाह रखने वाले शख्स ने अपनी सात दिन की बेटी की गोली मारकर हत्या की, पीएम इमरान का गृह नगर का मामला

By भाषा | Updated: March 8, 2022 13:53 IST

घटना रविवार को मियांवाली में हुई, जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का गृह नगर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस्माइल खराक के अनुसार, संदिग्ध शाहजैब खान ने दो साल पहले मशाल फातिमा से निकाह किया था और उसने एक सप्ताह पहले एक बेटी को जन्म दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी और बेटी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया था।बच्ची का नाम उसके परिजन ने जन्नत रखा था।बेटी की हत्या करने के लिए रविवार को ही घर लौटा था।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना में बेटे की चाह रखने वाले एक शख्स ने अपनी सात दिन की बेटी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। मुस्लिम बहुल इस रूढ़िवादी देश में बच्चियों की हत्या की यह एक और जघन्य वारदात है।

यह घटना रविवार को मियांवाली में हुई, जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का गृह नगर है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस्माइल खराक के अनुसार, संदिग्ध शाहजैब खान ने दो साल पहले मशाल फातिमा से निकाह किया था और उसने एक सप्ताह पहले एक बेटी को जन्म दिया था।

खराक ने कहा, ‘‘लड़की होने की खबर सुनने के बाद खान ने अपनी पत्नी और बेटी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया था। इस बच्ची का नाम उसके परिजन ने जन्नत रखा था।’’ फातिमा के हवाले से उन्होंने बताया कि खान बहुत गुस्से में था। उसने कुछ दिन पहले घर छोड़ दिया था और वह अपनी बेटी की हत्या करने के लिए रविवार को ही घर लौटा था।

फातिमा ने कहा, ‘‘गुस्से से आग बबूला हो कर उसने पहले मुझे पीटा और हमारी बेटी को बद्दुआ दी। बाद में उसने अलमारी से पिस्तौल निकाली और उसके शरीर में गोलियां दाग दी।’’ उसने पुलिस को बताया कि उसका पति बेटी नहीं, बेटा ही चाहता था। उसने कहा, ‘‘मेरा शौहर लड़का ही चाहता था लेकिन परिवार में कोई नहीं जानता था कि वह अपनी ही बेटी की हत्या करके ऐसी जघन्य वारदात को अंजाम देगा।’’

घटना के बाद से खान फरार हो गया है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। फातिमा के भाई की शिकायत पर खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने प्रांतीय अधिकारी को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानइमरान खानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा