लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः सपने में ईशनिंदा को लेकर मदरसा शिक्षकों ने अपने महिला सहयोगी का काटा गला, गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: March 30, 2022 14:14 IST

जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) नजमुल हसनैन के अनुसार, हत्या जामिया इस्लामिया फलाहुल बिनात के बाहर सुबह हुई। एफआईआर के अनुसार, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी है और उसकी गर्दन कटी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने सपने में ईशनिंदा होते देखा थापुलिस के मुताबिक, हत्या जामिया इस्लामिया फलाहुल बिनात के बाहर सुबह हुईअधिकारियों को हत्या में इस्तेमाल हथियार, साथ ही सपने के विवरण का दस्तावेजीकरण करने वाला एक रजिस्टर मिला है

खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान में सपने में ईशनिंदा को लेकर मदरसे के शिक्षकों ने अपने ही महिला सहयोगी की बेरहमी से हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी ने अपने सपने में देखा कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा शहर में 'ईशनिंदा करने' के लिए एक मदरसा शिक्षक की उसकी महिला सहयोगियों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। 

जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) नजमुल हसनैन के अनुसार, हत्या जामिया इस्लामिया फलाहुल बिनात के बाहर सुबह हुई। एफआईआर के अनुसार, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी है और उसकी गर्दन कटी हुई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि पीड़ित पर धारदार वस्तुओं से हमला किया गया था।

डीपीओ हसनैन के मुताबिक, क्रमशः 17, 21 और 24 वर्ष की आयु के आरोपियों ने ईशनिंदा के दावों पर 21 वर्षीय पीड़िता की हत्या की। अधिकारियों को हत्या में इस्तेमाल हथियार, साथ ही सपने के विवरण का दस्तावेजीकरण करने वाला एक रजिस्टर मिला है। मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सभी आरोपी दक्षिण वजीरिस्तान जिले के रहने वाले हैं, लेकिन डीआई खान जिले के अर्जुमाबाद में रहते थे। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि व्यक्तिगत झगड़ों को सुलझाने या अल्पसंख्यकों को सताने के लिए मुसलमानों के खिलाफ पाकिस्तान में ईशनिंदा कानूनों का अक्सर इस्तेमाल किया जाता है।

 

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला