लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी की याद में जारी किया डाक टिकट, बताया 'आजादी का चेहरा'

By भारती द्विवेदी | Updated: September 21, 2018 14:46 IST

Pakistan issues postage stamp in the memory of terrorist Burhan Wani: डाक टिकट में 'स्टॉप इनोसेंट किलिंग इन कश्मीर' 'वॉयस ऑफ कश्मीर' जैसी लाइनें लिखी हुई हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर: एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे और जवानों के साथ उनका मुठभेड़ जारी है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकियों को लेकर अपना प्यार जग जाहिर कर रहा है। पाकिस्तान ने कश्मीर में आतंक का चेहरा रहा हिजबुल मुजाहिद्दीन का पोस्टर बॉय बुरहान वानी के नाम पर डाक टिकट जारी किया है। 

पाकिस्तान ने मारे गए आतंकी बुरहान वानी को आजादी का चेहरा बताया है। पाकिस्तान डाक विभाग ने बुरहान वानी के नाम 20 डाक टिकट जारी किया है। डाक टिकट में कैप्शन के तौर पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल, पैलेट गन का इस्तेमाल, सामूहिक कब्रें, कटी हुई चोटी, 'बुरहान वानी (1994-2016) आजादी का चेहरा' लिखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि ये डाक टिकट कराची स्थित डाक हेडर्क्वाटर की तरफ से 'कश्मीर मार्टर्स डे यानी 24 जुलाई को जारी किया गया था।

डाक टिकट में बुरहानी वानी के फोटो के साथ उसके जनाजे की तस्वीर में लगाई है। साथ ही कश्मीर को इंडियन ऑक्यूपाई कश्मीर बताया गया है। इस डाक टिकट की कीमत आठ रुपए (पाकिस्तान रुपए) प्रति टिकट है। वहीं ऑनलाइन वेबसाइट ईबे पर डाक टिकट की कीमत 6.99 डॉलर (लगभग 500 रुपए) हैं।

टॅग्स :बुरहान वानीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा