लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से आने वाले राजनयिकों, विदेशियों को वीजा जारी कर रहा है पाकिस्तान

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:10 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 18 अगस्त (एपी) सुरक्षा कारणों से काबुल छोड़ने की इच्छा रखने वाले सभी राजनयिकों, विदेशियों और पत्रकारों को पाकिस्तान ‘वीजा ऑन अराइवल’ जारी कर रहा है। गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने बुधवार को कहा कि रविवार से राजनयिकों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए काम करने वाले कर्मचारियों सहित 900 विदेशी नागरिक काबुल से हवाई यात्रा कर पाकिस्तान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से आने वाले विदेशियों को हवाई अड्डों और सीमाओं पर ट्रांजिट वीजा भी जारी किया जा रहा है ताकि वे अपने देश लौट सकें। अहमद ने कहा कि हाल के दिनों में दो सीमा मार्ग से सैकड़ों पाकिस्तानी और अफगान नागरिक पाकिस्तान में दाखिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से लौटने की इच्छा रखने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अगले कुछ दिनों में वापस लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Mosque Blast: 'अल्लाह को सजदा करना जुर्म है?', आत्मघाती धमाके के बाद एक आदमी फूट-फूटकर रोया, वीडियो

विश्वPakistan: इस्लामाबाद में एक शिया मुस्लिम मस्जिद में धमाका, आत्मघाती हमले में 31 लोग मारे गए, 169 घायल

भारतPakistan: बलूचिस्तान में बीएलए के हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी, 37 आतंकवादी मारे गए, वीडियो

विश्वपाकिस्तान में इस्लामाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर खड़ी कार में धमाके से 9 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वVIDEO: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट हुआ ब्लास्ट, 12 लोग घायल, धमाके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा