लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान, अफगान शांति समझौते का समन्वयक है न कि जवाबदेह : पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता

By भाषा | Updated: July 11, 2021 15:41 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 जुलाई पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता ने कहा कि देश अफगानिस्तान में गृह युद्ध की स्थिति से यहां पड़ने वाले प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस्लामाबाद, अफगानिस्तान शांति समझौते का समन्वयक है, वह इसके लिए जवाबदेह नहीं है।

मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब तालिबान के अधिकारियों ने कहा कि संगठन ने अफगानिस्तान के 85 फीसदी से ज्यादा इलाकों पर कब्जा कर लिया है। मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने ‘एआरवाई न्यूज’ से शनिवार रात कहा, ‘‘पाकिस्तान, अफगानिस्तान शांति समझौता का सिर्फ समन्वयक है, वह इसके प्रति जवाबदेह नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफगान के विभिन्न हितधारकों के बीच पाकिस्तान का कोई पसंदीदा पक्ष नहीं है। अफगानिस्तान को खुद अपना नेतृत्व चुनना है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान में गृह युद्ध होने की स्थिति से यहां पड़ने वाले प्रभाव से बिल्कुल अवगत है और इससे निपटने के कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और देश के साथ लगती 2,611 किलोमीटर की सीमा में से 90 फीसदी से अधिक पर बाड़ लगा दी गई है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अफगान शरणार्थियों के यहां आने की आशंका भी है और गृह मंत्री ने इसके लिए भी आकस्मिक योजना तैयार की है।

उन्होंने अफगान बलों पर चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में अफगान नेशनल आर्मी को अमेरिकी सेना ने प्रशिक्षित किया है लेकिन वे तालिबान को रोकने में अब तक विफल रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका का 20 साल का सैन्य मिशन 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां