लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: ईशनिंदा के आरोप में भारी भीड़ द्वारा दूसरे समुदाय के शख्स को मारने की थी तैयारी, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: August 22, 2022 15:05 IST

पाकिस्तानी पत्रकार नैला इनायत ने बताया कि आपसी विवाद के बाद एक दूसरे समुदाय के शख्स पर ईशनिंदा का आरोप लगा है। इस आरोप में भीड़ ने उसके घर पर हमला किया और पुलिस को कहा कि वे उसे उन्हें सौंप दें।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक दूसरे समुदाय के शख्स पर ईशनिंदा का आरोप लगा है। इस आरोप में उसके घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी।इस घटना को लेकर भीड़ उसके घर में भी घुसने की कोशिश कर रही थी।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के हैदराबाद में एक समुदाय के सफाईकर्मी पर तथाकथित ईशनिंदा के आरोप में उसके घर मे घुसकर उसे मारने की कोशिश की गई है। इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे काफी शोरगुल के बीच भारी भीड़ सफाईकर्मी के घर में बालकनी के सहारे चढ़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि घटना के वक्त पीड़ित अपने घर से बाहर नहीं निकला और पुलिस के आने का इन्तजार कर रहा था।

 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए मुबाशीर जैदी नामक पत्रकार ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में पत्रकार ने कहा है कि कैसे एक हिंसक भीड़ को हैदराबाद पुलिस ने तितर-बितर कर दिया जो एक समुदाय के शख्स को सौंपने की बात कह रहे थे। 

उन्होंने यह भी कहा कि यह भीड़ उस कर्मचारी पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर पुलिस को उसे सौंपने को कह रहे थे जिसे पुलिस ने देने से इन्कार कर दिया था और बल का प्रयोग कर वहां जमा भीड़ को हटाया था। 

आपसी झगड़ा बदला ईशनिंदा के आरोप में, सफाईकर्मी हुआ गिरफ्तार

इस घटना पर बोलते हुए पाकिस्तानी पत्रकार और स्तंभकार नैला इनायत ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि दूसरे समुदाय के सफाईकर्मी अशोक कुमार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने यह भी बताया कि दुकानदार बिलाल अब्बासी के साथ आशोक का कुछ विवाद हो गया था जिस कारण बिलाल ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक, इस विवाद के बाद उस पर कुरान के कथित अपमान को लेकर ईशनिंदा का आरोप लगा था। इस कारण उसके घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी जो उसे बाहर निकालना चाह रही थी।  

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियोPoliceट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल