लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दिल दहलाने वाली घटना, बेटी ने की मर्जी के बगैर शादी तो पिता ने परिवार के 7 लोगों को जिंदा जला दिया

By विनीत कुमार | Updated: October 19, 2021 13:44 IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। शख्स ने परिवार के सात लोगों को जिंदा जला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले का मामला।बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने एक ही परिवार के सात लोगों को जिंदा जलाया।दामाद ने कराई ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज, पुलिस फिलहाल आरपियों की तलाश में जुटी है।

लाहौर: पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का एक विभत्स मामला सामने आया है। एक शख्स ने बेटी की अपनी मर्जी से शादी करने पर परिवार के सात लोगों को जिंदा जला दिया। इसमें शख्स की दो बेटियां और चार पोते-पोतियां भी शामिल हैं।

ब्रिटिश अखबार इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शख्स का नाम मंजूर हुसैन है। उसने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले में एक घर में आग लगा दी, जहां उनकी बेटियां फौजिया बीबी और खुर्शीद माई अपने परिवारों के साथ रह रही थीं। 

इस घटना में बीबी, उसका नवजात बेटा, माई और उसका पति सहित इनके चार नाबालिग बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई।

दामाद ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बीबी का पति महबूब अहमद इस आगजनी में बच गया। उसी ने ससुर मंजूर हुसैन और उसके बेटे साबिर हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

महमूद अहमद ने बताया, 'मैं काम के लिए मुल्तान में था। जब मैं लौटा और अपने घर के पास था तो मैंने आग की लपटे उठती देखी। दो लोगों मंजूर हुसैन और साबिर हुसैन को मौके से भागते देखा गया।'

स्थानीय पुलिस अधिकारी अब्दुल मजीद ने बताया, 'यह घटना प्रेम विवाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश का नतीजा है।'

पुलिस को दिए अपने बयान में महबूब अहमद ने कहा कि उसने और बीबी ने 2020 में प्रेम विवाह किया था। इससे मंजूर हुसैन नाराज था। ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार पाकिस्तान में हर साल ऑनर किलिंग के लगभग 1,000 मामले दर्ज होते हैं।

वहीं, पुलिस ने ये भी कहा कि दमकलकर्मी घर से सात शवों को निकालने में सफल रहे और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि मामले की 'हर पहलू से' जांच की जाएगी।

टॅग्स :पाकिस्तानऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल