बेहतर जिंदगी की तलाश ने ली हजारा समुदाय से आने वाली पाकिस्तान की महिला हॉकी खिलाड़ी की जान! इटली के पास डूबे प्रवासियों से भरे नाव में थी सवार

By विनीत कुमार | Published: March 1, 2023 09:30 PM2023-03-01T21:30:49+5:302023-03-01T21:40:40+5:30

इटली के पास प्रवासियों से भरे नाव डूबने की घटना में पाकिस्तान की एक महिला हॉकी खिलाड़ी की भी मौत हुई है। शाहिदा रजा पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुकी हैं। साथ ही वे घरेलू स्तर पर फुटबॉल भी खेला करती थीं।

Pakistan Hockey Player Shahida Raza from Hazra community among dead in tragic migrant boat accident in Italy | बेहतर जिंदगी की तलाश ने ली हजारा समुदाय से आने वाली पाकिस्तान की महिला हॉकी खिलाड़ी की जान! इटली के पास डूबे प्रवासियों से भरे नाव में थी सवार

पाकिस्तान की महिला हॉकी खिलाड़ी शाहिदा रजा

Highlightsपाकिस्तान की महिला हॉकी खिलाड़ी शाहिदा रजा भी प्रवासियों को ले जा रहे नाव में थीं सवार।इटली के दक्षिणी तट के निकट यह नाव डूब गया था, जिसमें कई लोग मारे गए।

इस्लामाबाद: इटली के दक्षिणी तट के निकट प्रवासियों को ले जा रही नाव डूबने की घटना में मारे गए लोगों में पाकिस्तान की महिला हॉकी खिलाड़ी शाहिदा रजा का नाम भी शामिल है। अपने लोगों के बीच प्यार से 'चिंटू' के नाम से मशहूर 27 साल की रजा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के लिए हॉकी खेलती थीं। साथ ही घरेलू स्तर पर फुटबॉल भी खेलती रही हैं। वह बलूचिस्तान यूनाइटेड टीम का हिस्सा थीं।

पाकिस्तान के क्वेटा में रजा के परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह अपने तलाक के बाद अपनी बेटी के साथ एक बेहतर जीवन के लिए जूझते हुए कठिन दौर से गुजर रही थीं। हादसे के समय उनकी बेटी साथ नहीं थी। शाहिदा रजा हजारा समुदाय से आती थीं जो पूर्व में पाकिस्तान-अफगानिस्तान में कई हमलों का निशाना रह चुका है। 

रजा की मौत की बात सामने आने के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) की उपाध्यक्ष शेहला रजा और पीएचएफ की महिला विंग की सचिव तंजीला आमिर चीमा ने दुख जताया है।

पीएचएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आर. खालिद सज्जाद खोखर, महासचिव हैदर हुसैन, महिला हॉकी विंग की अध्यक्ष सैयदा शेहला रजा, महिला विंग की महाप्रबंधक तंजीला आमिर चीमा ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी शाहिदा रजा (चिंटू) के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।'

बता दें कि रविवार को नाव डुबने के हुए हादसे में कम से कम 62 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई लोगों के लापता होने की आशंका है। गौरतलब है कि रविवार को कैलाब्रियन तट के पास समुद्री तूफान के बाद नाव हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे में कम से कम 80 लोगों को बचाया गया। यह नाव पिछले सप्ताह तुर्की से रवाना हुई थी। 

नाव में लगभग 170 लोग सवार थे। घटनास्थल पर तैनात संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) और डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के दल ने बताया कि पीड़ितों में 40 से ज्यादा पाकिस्तानी थे। इसके अलावा कई अफगान और इराकी भी इनमें शामिल थे।

Web Title: Pakistan Hockey Player Shahida Raza from Hazra community among dead in tragic migrant boat accident in Italy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे