लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कई शहरों में सुबह से बिजली गुल, सरकार ने कहा- सिस्टम मेंटेनेंस पर काम जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 23, 2023 10:25 IST

पाकिस्तान सरकार के उर्जा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी आज सुबह 7:34 बजे नीचे चली गई, जिससे बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कई शहरों में सुबह से बिजली गुल हैउर्जा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी आज सुबह 7:34 बजे नीचे चली गईमंत्रालय ने कहा कि सिस्टम मेंटेनेंस का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है

कराची: पारेषण लाइनों में खराबी के कारण सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और क्वेटा सहित पाकिस्तान के कई शहरों में घंटों बिजली गुल रही। जियो न्यूज के मुताबिक, "बलूचिस्तान को बिजली की आपूर्ति करने वाली सभी ट्रांसमिशन लाइनें ट्रिप हो गई हैं।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के उर्जा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी आज सुबह 7:34 बजे नीचे चली गई, जिससे बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आ गई। सिस्टम मेंटेनेंस का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों से कई बार बिजली गुल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि इस समय कराची का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा बिना बिजली के है। इस बीच पाकिस्तानी अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानKarachiIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल