लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कोविड रोधी टीके की एक करोड़ खुराक दीं, तीसरी लहर पर काबू पाने का दावा किया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:09 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, नौ जून पाकिस्तान ने बुधवार तक कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ खुराक देने का काम पूरा कर लिया और दावा किया कि उसने वैश्विक महामारी की तीसरी लहर पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है।

पाकिस्तान कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर का सामना कर रहा है जब देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई और सभी आयु वर्ग के लोगों की मौत होने लगी।

योजना मंत्री एवं देश में वैश्विक महामारी से निपट रहे राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र (एनसीओसी) के अध्यक्ष असद उमर ने विशेष समारोह में कोरोना वायरस रोधी टीके की एक करोड़ खुराक दिए जाने की उपलब्धि की घोषणा की और कहा कि लक्ष्य और सात करोड़ नागरिकों को टीका लगाने का है।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य इस साल के अंत तक सात करोड़ लोगों के टीकाकरण का है।”

पाकिस्तान ने दो फरवरी को अपना टीकाकरण अभियान अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाने के साथ किया था और बाद में धीरे-धीरे 18 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को अभियान में शामिल किया गया।

नये मामलों में काफी हद तक कमी आने के बाद देश ने एक करोड़ टीकों का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

अधिकारियों ने 2.55 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की है जहां पिछले 24 घंटों में महज 1,118 नये मामले सामने आए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि बुधवार तक देश में संक्रमण के कुल मामले 9,36,131 हो गए।

वहीं, पिछले 24 घंटों में कम से कम 77 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 21,453 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल