लाइव न्यूज़ :

Pakistan: आतंकवाद मामले में इमरान खान को गिरफ्तारी का डर, अग्रिम जमानत के लिए अदालत पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2022 18:18 IST

इस्लामाबाद में शनिवार को रैली के दौरान पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी देने के लिए उनके खिलाफ आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देखान के खिलाफ इस्लामाबाद के मारगल्ला पुलिस थाने में मामला हुआ है दर्जPak के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत हुई है एफआईआरखान ने एक रैली के दौरान पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को दी थी धमकी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आतंकवाद के मामले में कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसे में उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के शीर्ष नेता की लीगल टीम ने सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका डाली है। इस्लामाबाद में शनिवार को रैली के दौरान पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी देने के लिए उनके खिलाफ आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

‘डॉन’ अखबार की एक खबर के मुताबिक, इमरान खान के वकील बाबर अवान और फैसल चौधरी द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि खान “ निडर आलोचना तथा भ्रष्टाचार व भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ बेहद साहसिक और कठोर रुख अपनाने के लिए सत्तारूढ़ पीडीएम (पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट) के निशाने पर थे।” 

याचिका में आरोप लगाया गया कि इस दुर्भावनापूर्ण एजेंडे को हासिल करने के लिए इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी (आईसीटी) पुलिस द्वारा मौजूदा सरकार के इशारे पर उनके खिलाफ एक झूठी और तुच्छ शिकायत दर्ज की गई है। याचिका में आगे आरोप लगाया गया कि सरकार ने इमरान को “झूठे आरोपों के तहत” गिरफ्तार करने के लिए “सभी सीमाओं को पार” कर दिया। खान के खिलाफ इस्लामाबाद के मारगल्ला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

प्राथमिकी में कहा गया है कि खान ने अपने भाषण में “शीर्ष पुलिस अधिकारियों और एक सम्मानित महिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश” को धमकी दी थी, जिसका उद्देश्य उन्हें अपने कार्य करने से रोकना था और अपनी पाकिस्तान पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से संबंधित किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से उन्हें रोकना था। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानपाकिस्तान टूरिज्मकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा