लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: भारत के साथ तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान ने UN से मांगी मदद, लगाए ये आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 19, 2019 12:41 IST

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने कहा करनल केजेएस ढिल्लन ने कहा- "जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर में मौजूद नेतृत्व को खत्म कर दिया गया है।''भारत और पाकिस्तान ने पुलवामा हमले के बाद अपने-अपने उच्चायुक्तों को वापस बुला लिया है।

जम्मू-कश्मीर  पुलवामा आंतकी हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी संयुक्त राष्ट्र से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से भारत के पाकिस्तान के साथ साथ बढ़े 'तनाव को कम' करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से मदद मांगी गई है। पुलवामा जिले में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सेना के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पाक विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को सोमवार(18 फरवरी) को पत्र भेजकर दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में उनकी मदद मांगी है। 

इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को वापस बुला लिया है। विदेशमंत्री कुरैशी ने अपने पत्र में लिखा, ''मैं भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ बल प्रयोग के खतरे के कारण हमारे क्षेत्र में खराब हो रहे सुरक्षा हालात की ओर आपका ध्यान आकर्षित करता हूं। भारतीय सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हमला स्पष्ट तौर पर एक कश्मीर निवासी ने किया था। यहां तक कि भारत ने भी यही कहा है। जांच से पहले ही इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना बेतुकी बात है।''

कुरैशी ने आरोप लगाया है, ''भारत ने घरेलू राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण बयानबाजी जानबूझकर बढ़ा दी है और तनावपूर्ण माहौल पैदा किया है। भारत ने यह भी संकेत दिया है कि वह सिंधु जल संधि से पीछे हट सकता है। तनाव कम करने के लिए कदम उठाना अनिवार्य है। तनाव कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।''

कुरैशी ने कहा, आप भारत से तनाव को और बढ़ाने से बचने और हालात शांत करने की खातिर पाकिस्तान एवं कश्मीरियों से बातचीत करने को कह सकते हैं। विदेश मंत्री ने अनुरोध किया कि यह पत्र सुरक्षा परिषद और महासभा के सदस्यों के पास भी भेजा जाए।

भारत ने कश्मीर मामले पर किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को नकार दिया है और वह कहता आया है कि भारत एवं पाकिस्तान के संबंधों से जुड़े सभी मामलों को द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। भारत से आतंकवादी हमले की मुक्त एवं विश्वसनीय जांच करने को कहा जाना चाहिए।''

पुलवामा आतंकी हमला और पुलवामा मुठभेड़ पर भारतीय सेना के जीओसी चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने साफ कर दिया है कि इस आत्मघाती हमले में पाकिस्तान के हाथ होने की शंका है। केजेएस ढिल्लन ने कहा-  "जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर में मौजूद नेतृत्व को खत्म कर दिया गया है। जैश ए-मोहम्मद पाकिस्तानी आर्मी का ही बच्चा है।" उन्होंने कहा, जैश-ए-मोहम्मद को आईएसआई (ISI) कंट्रोल कर रही है। सेना ने साफ कर दिया है कि कश्मीर में जो भी बंदूक के साथ दिखेगा वो मारा जाएगा।आतंकी वारदातों में शामिल रहनेवालों के लिए कोई रहमदिली नहीं दिखाई जाएगी। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :पाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमलासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना