लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की तरक्की के लिए अल्लाह जिम्मेदारः बोले पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार, देश में मौजूदा बदहाली के पीछे बताया यह कारण

By भाषा | Updated: January 28, 2023 00:04 IST

मामले में बोलते हुए पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने कहा है कि "नवाज के शासन में पाकिस्तान तरक्की की राह पर था लेकिन उसे पटरी से हटा दिया गया। लोग देख सकते हैं कि पिछले पांच साल में देश को कितनी बर्बादी का सामना करना पड़ा है।"

Open in App
ठळक मुद्देदेश में मौजूदा बदहाली को लेकर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की समृद्धि एवं विकास के लिए अल्लाह ही जिम्मेदार है। यही नहीं उन्होंने मौजूदा बदहाली के लिए देश में पांच साल पहले शुरू हुए 'नाटक' को जिम्मेदार बताया है।

इस्लामाबाद: गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को कहा कि इस्लाम के नाम पर बनाए गए इस इकलौते देश की समृद्धि एवं विकास के लिए अल्लाह ही जिम्मेदार हैं। डार ने यहां ग्रीन लाइन ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह में कहा कि उन्हें पाकिस्तान की तरक्की को लेकर पूरा भरोसा है। 

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने क्या कहा है

मामले में बोलते हुए पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने कहा है कि "मेरे यकीन का कारण यह है कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था। अगर अल्लाह पाकिस्तान बना सकते हैं तो वह इसकी तरक्की और विकास के साथ इसे अमीर भी बना सकते हैं।" 

यही नहीं वित्त मंत्री ने यह भी कहा है कि शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार पाकिस्तान की स्थिति सुधारने के लिए अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "हमारी टीम चुनावों के पहले हालात को सुधारने की कोशिश कर रही है।" 

पाकिस्तान की मौजूदा बदहाली के पीछे यह है कारण

इस पर बोलते हुए वित्त मंत्री इसहाक डार ने कहा है कि पाकिस्तान की मौजूदा बदहाली के लिए पांच साल पहले शुरू हुए 'नाटक' को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि यहां के लोगों को अब भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि इस नाटक के पहले 2013-17 के दौरान नवाज शरीफ के कार्यकाल में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अच्छी हालत में थी। 

डार ने जोर देते हुए कहा है कि "नवाज के शासन में पाकिस्तान तरक्की की राह पर था लेकिन उसे पटरी से हटा दिया गया। लोग देख सकते हैं कि पिछले पांच साल में देश को कितनी बर्बादी का सामना करना पड़ा है।" 

विदेशी मुद्रा के अभाव में पाकिस्तान के सामने जरूरी चीजों की खरीद के लिए भी भुगतान करने लायक मुद्रा नहीं रह गई है। इस समस्या से निपटने के लिए वह अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष समेत कई संस्थानों से आर्थिक पैकेज की तलाश में है।  

टॅग्स :पाकिस्तानइकॉनोमीनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट