लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में भयंकर सिलेंडर ब्लास्ट, दो यात्रियों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: February 16, 2023 13:59 IST

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इस बीच ट्रेन को रुकवा दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में चलती ट्रेन में हुआ सिलेंडर धमाकाजाफर एक्सप्रेस में धमाके से दो लोगों की मौत हो गई पाकिस्तान पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की परेशानियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को पेशावर से क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोट के कारण बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, अन्य चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं। 

जानकारी के मुताबिक, धमाका उस वक्त हुआ जब ट्रेन चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन की बोगी नंबर चार में सिलेंडर फटने के बाद विस्फोट हुआ। अचानक हुए इस हादसे के कारण ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और अन्य यात्री घबरा गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इस बीच ट्रेन को रुकवा दिया गया था। घटना के बाद पुलिस और आतंकवाद निरोधी विभाग के अधिकारी विस्फोट स्थल से सबूत इकट्ठा करने में जुटे हुए हैं। 

बता दें कि ये घटना पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में हुए ब्लास्ट के कुछ दिनों बाद हुई है। पेशावर में मस्जिद में विस्फोट के कारण करीब 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जिस वक्त धमाका हुआ था, उस समय लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे।

धमाका 30 जनवरी को हुआ था जो कि एक आत्मघाती हमला था। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान आतंकवादी संगठन मोअज्जम जाह अंसा के सदस्य के रूप में हुई थी। 

टॅग्स :पाकिस्तानPeshawar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट