लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने विद्यालयों को खोलने का समय बढ़ाकर 18 जनवरी किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:27 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, चार जनवरी पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1895 नये मामले आने के बीच सरकार ने शिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का समय बढ़ाकर 18 जनवरी कर दिया ।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार नये मरीजों के सामने आने के साथ ही पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,88,529 हो गयी। पिछले 24 घंटे में 39 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हुई। देश में अब तक इस महामारी से 10,350 लोगों की जान जा चुकी है।

फिलहाल पाकिस्तान में कोविड-19 के 35,722 मरीजों का इलाज चल रहा है तथा अब तक 4,42,457 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

कोरोना वायरस महामारी के चलते पांच महीने तक बंद रखने के बाद पाकिस्तान ने पिछले साल सितंबर में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को नये मामलों में गिरावट के मद्देनजर खोला था, लेकिन दूसरी लहर के बाद 25 नवंबर को उन्हें फिर बंद कर दिया गया । शिक्षण संस्थान 11 जनवरी को खोले जाने थे लेकिन अब एक सप्ताह बाद उन्हें खोला जाएगा।

सोमवार को प्रांतीय शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संघीय शिक्षा मंत्री शफकात मोहम्मद ने मीडिया से कहा कि पहले चरण में नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं 18 जनवरी से बहाल होंगी। अगले चरण में 25 जनवरी से पहली से आठवीं तक की कक्षाएं खुलेंगी। सभी उच्च शिक्षण संस्थान एक फरवरी से खुलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना