लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः शिया समुदाय के धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर विस्फोट, तीन मरे, 50 से अधिक लोग घायल

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:42 IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में घटनास्थल पर घायल अनेक लोग मदद का इंतजार करते दिख रहे हैं। बम विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन कोई और जानकारी नहीं दी।

मुल्तानः पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को शिया मुसलमानों के धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्वी पंजाब प्रांत के शहर बहावलनगर में यह विस्फोट हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि घटनास्थल पर कई घायल मदद मिलने के इंतजार में हैं। शहर के पुलिस अधिकारी मोहम्मद असद और शिया नेता खावर शफकत ने बम विस्फोट की पुष्टि की है।

शफकत ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब जुलूस मुहाजिर कॉलोनी नामक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहा था। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए सरकार से देश के अन्य हिस्सों में निकाले जा रहे मोहर्रम के जुलूसों की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है। इस बीच, अधिकारियों ने आशूरा (10 मोहर्रम) से एक दिन पहले देश भर में मोबाइल फोन सेवा को निलंबित कर दिया है।

मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है जिसकी 10 तारीख को आशूरा कहा जाता है, क्योंकि सातवीं शताब्दी में पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन को इसी दिन शहीद किया गया था जिसकी याद में यह मनाया जाता है। गौरतलब है कि सुन्नी बहुल पाकिस्तान में शिया अल्पसंख्यक हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानबम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल