लाइव न्यूज़ :

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान चुनाव में आतंकी हमला, चुनावी ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों की मौत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2024 15:06 IST

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में नयी सरकार चुनने के लिये हो रहे मतदान के बीच पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा है कि इंटरनेट सेवाएं बृहस्पतिवार को चालू रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।कुल 12,85,85,760 मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।  उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में चुनावी ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया है। उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में चुनावी ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। देशभर के कुल 12,85,85,760 मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पाकिस्तान में नयी सरकार चुनने के लिये हो रहे मतदान के बीच पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा है कि इंटरनेट सेवाएं बृहस्पतिवार को चालू रहेंगी।

पीटीए ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसे अभी तक सरकार से इंटरनेट बंद करने का कोई निर्देश नहीं मिला है और सेवाएं बृहस्पतिवार को बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। नकदी संकट से जूझ रहे देश में नयी सरकार चुनने के लिए पाकिस्तान की जनता आज मतदान कर रही है।

प्राधिकरण का यह बयान आंतरिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री गौहर एजाज द्वारा मंगलवार को चुनाव के दिन किसी भी क्षेत्र में सुरक्षा मुद्दों की वजह से इंटरनेट सेवाओं के संभावित निलंबन का संकेत देने के बाद आया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित कई गैर-सरकारी संगठनों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान देश भर में इंटरनेट तक निर्बाध पहुंच का आह्वान किया था।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और जेल में बंद अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। मीडिया संस्थान की एक खबर में यह जानकारी दी गई। डॉन न्यूज की खबर के अनुसार, हालांकि खान की पत्नी बुशरा बीबी मतदान में भाग नहीं ले पाईं क्योंकि डाक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें दोषी ठहराया गया और गिरफ्तार किया गया।

खबर में अडियाला जेल के सूत्रों के हवाले से बुधवार को बताया गया कि जिन नेताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया उनमें पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही, अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख राशिद और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी शामिल हैं।

अडियाला जेल के कुल मिलाकर 100 से भी कम कैदी मतदान करने में सक्षम रहे जो जेल में बंद 7,000 कैदियों का केवल एक प्रतिशत है। जेल के सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रथम महिला बुशरा बीबी भी डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डालना चाहती थीं लेकिन उनके अनुरोध पर विचार नहीं किया जा सका।

क्योंकि हिरासत में लिए जाने तक यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। एक जवाबदेही अदालत ने पिछले हफ्ते बुशरा बीबी (49) को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में 14 साल जेल की सजा सुनायी थी और उसके बाद उन्हें यहां इमरान खान के बानी गाला आवास में बंद कर दिया गया था। 

टॅग्स :Pakistan Armyपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट