लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन पबजी गेम मत खेलो, 17 वर्षीय जै़न अली ने गुस्से में 45 वर्षीय मां, 20 वर्षीय बड़े भाई तैमूर, 15 वर्षीय बहन महनूर और 10 वर्षीय बहन जन्नत को गोली मारकर हत्या, 100 साल की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 21:22 IST

परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद पिस्तौल पास के नाले में फेंक दी। बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर फैसला सुनाया।कमरे में गया, जहां वह अपनी दो बेटियों के साथ सो रही थी।निशाना चूकने के बाद अपना होश खो बैठा और उसे अपनी मां से डांट भी खानी पड़ी थी।

लाहौरः पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने एक किशोर को ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के मुद्दे पर गुस्से में अपनी मां, एक भाई और दो बहनों की हत्या करने के जुर्म में बुधवार को 100 साल के करावास की सजा सुनाई। यह घटना वर्ष 2022 में हुई थी। अदालत के एक अधिकारी ने बताया, “लाहौर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रियाज अहमद ने 17 वर्षीय जै़न अली को चार मामलों में 100 साल के करावास की सजा सुनाई और उसके अपराध के लिए 40 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया।” अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर फैसला सुनाया।

अधिकारी ने बताया कि अपने फैसले में न्यायाधीश ने कहा कि जै़न की उम्र के कारण उसे मृत्युदंड के बजाय चार मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। उसे प्रत्येक अपराध के लिए 25-25 वर्ष की सजा काटनी होगी। लाहौर के घनी आबादी वाले क़ाहना क्षेत्र के निवासी ज़ैन अली (उस समय 14 वर्ष) बहुत ज्यादा ‘पबजी’ खेलता था।

वह अपना अधिकतर समय अपने कमरे में ऑनलाइन गेम खेलते हुए बिताता था और अक्सर उसकी मां नाहिद मुबारक उसे समय बर्बाद करने के लिए डांट लगाती थीं। खेल में दिए गए लक्ष्य हासिल न कर पाने पर वह अक्सर आक्रामक हो जाता था।

पुलिस ने अदालत को बताया, ‘‘वर्ष 2022 में घटना वाले दिन जैन अली कई घंटे गेम खेलते हुए निशाना चूकने के बाद अपना होश खो बैठा और उसे अपनी मां से डांट भी खानी पड़ी थी।’’ पुलिस ने बताया कि किशोर ने अपनी मां की पिस्तौल ले ली और उस कमरे में गया, जहां वह अपनी दो बेटियों के साथ सो रही थी।

उसने गेम के प्रभाव में अपनी 45 वर्षीय मां, 20 वर्षीय बड़े भाई तैमूर, 15 वर्षीय बहन महनूर और 10 वर्षीय बहन जन्नत को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। ज़ैन ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद पिस्तौल पास के नाले में फेंक दी। बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?