लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: ईशनिंदा के आरोप में ईसाई युवक को मिली मौत की सजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 3, 2023 11:56 IST

पाकिस्तान की बहावलपुर स्थित एक अदालत ने शुक्रवार को ईशनिंदा करने के आरोप में एक ईसाई युवक को मौत की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में ईसाई युवक को मिली मौत की सजामौत की सजा के साथ कोर्ट ने दोषी युवक पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है इस्लामी कॉलोनी बहावलपुर के रहने वाले दोषी मसीह को चार साल पहले गिरफ्तार किया था

इस्लामाबाद:पाकिस्तान की बहावलपुर स्थित एक अदालत ने शुक्रवार को ईशनिंदा करने के आरोप में एक ईसाई युवक को मौत की सजा सुनाई है। इस फैसले के साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस संबंध में अदालत के एक अधिकारी कहा कि बहावलपुर की जिला और सत्र अदालत में अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किये गये सबूत और गवाह के आधार पर 19 वर्षीय नौमन मसीह को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर इस्लामी कॉलोनी बहावलपुर के रहने वाले मसीह को चार साल पहले पुलिस ने एक शिकायत पर गिरफ्तार किया था कि उसने एक मैसेजिंग ऐप पर ईश-निंदा सामग्री साझा की थी। अधिकारी ने कहा, "अभियोजकों ने मसीह के सेलफोन का फॉरेंसिक रिकॉर्ड पेश किया, जिससे साबित हुआ कि उसने व्हाट्सएप के जरिए ईशनिंदा वाली सामग्री साझा की। इसके अलावा कुछ गवाहों को भी अदालत में पेश किया गया।"

इसके साथ ही कोर्ट ने 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। पाकिस्तान विश्व के उन देशों में शामिल है, जहां ईशनिंदा के लिए मौत की सजा है। ईशनिंदा देश में एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है, जहां अप्रमाणित आरोप भी भीड़ और हिंसा को भड़का सकते हैं। कई मामलों में कानूनी कार्यवाही शुरू होने से पहले ही अभियुक्तों को भीड़ द्वारा मार दिया जाता है।

टॅग्स :पाकिस्तानIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा