लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों को लेकर ननकाना साहिब जा रही विशेष ट्रेन के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में कोई हताहत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2022 16:02 IST

पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिख तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी और इसी दौरान पंजाब प्रांत के शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशन के बीच उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।संघीय मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।पता नहीं चल सका है कि ट्रेन में भारत के सिख तीर्थयात्री भी सवार थे या नहीं।

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सिख तीर्थयात्रियों को ननकाना साहिब ले जा रही विशेष ट्रेन के नौ डिब्बे शनिवार को पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। गुरु नानक की जयंती आठ नवंबर को मनाई जाएगी।

 

पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिख तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी और इसी दौरान पंजाब प्रांत के शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशन के बीच उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

पाकिस्तान रेलवे ने ट्वीट कर कहा कि हादसे के बाद यात्रियों के प्रस्थान की व्यवस्था की गई है जबकि बाकी बचे सिख तीर्थयात्रियों को ननकाना साहिब रवाना करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि ट्रेन में भारत के सिख तीर्थयात्री भी सवार थे या नहीं। इस बीच, संघीय मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

टॅग्स :पाकिस्तानSikh Guru
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा