लाइव न्यूज़ :

48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद पाकिस्तान ने विकिपीडिया को किया ब्लॉक: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2023 11:20 IST

पाकिस्तान ने विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि अगर 48 घंटे के भीतर विकिपीडिया ने गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया तो इसे देश में ब्लॉक कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है।पाकिस्तान ने कहा कि कथित गैरकानूनी सामग्री को हटाने के अधीन विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा।यह कार्रवाई पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) द्वारा अनुपालन न करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी के कुछ दिनों बाद आई है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान की वेबसाइट द न्यूज ने ये जानकारी दी। इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि अगर 48 घंटे के भीतर विकिपीडिया ने गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया तो इसे देश में ब्लॉक कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने कहा कि कथित गैरकानूनी सामग्री को हटाने के अधीन विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा।

यह कार्रवाई पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) द्वारा अनुपालन न करने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी के कुछ दिनों बाद आई है। पीटीए ने कहा कि गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को ब्लॉक/हटाने के लिए विकिपीडिया से संपर्क किया गया था। वहीं, पीटीए ने एक बयान में कहा कि विकिपीडिया ने न तो सामग्री हटाने का पालन किया और न ही अधिकारियों के सामने पेश हुआ।

इससे पहले गैरकानूनी मानी जाने वाली सामग्री को लेकर 1 फरवरी को विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटों के लिए डीग्रेड कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि विकिपीडिया पर 'विकिपीडिया की सेंसरशिप' पर एक लेख है। इसमें उल्लेख किया गया है कि इसी तरह का विकिपीडिया प्रतिबंध चीन, ईरान, म्यांमार, रूस, सऊदी अरब, सीरिया, ट्यूनीशिया, तुर्की, उज्बेकिस्तान और वेनेजुएला सहित देशों में हुआ है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा