लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने विश्वविद्यालयों में होली खेलने पर लगाया प्रतिबंध, देश की 'इस्लामिक पहचान' को नुकसान पहुंचने का दिया तर्क

By अंजली चौहान | Updated: June 21, 2023 14:33 IST

पाकिस्तान के विश्वविद्यालयों में होली खेलने पर लगाया गया प्रतिबंध। होली खेलने को लेकर सरकार ने देश की इस्लामिक छवि को ठेस पहुंचने का दिया हवाला।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विश्वविद्यालयों में होली खेलने पर लगा प्रतिबंध पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग ने यह फरमान जारी किया कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय में होली खेलने का वीडियो वायरल हुआ था

इस्लामाबाद: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने विश्वविद्यालयों में होली मनाने पर रोक लगा दी है। उच्च शिक्षा आयोग ने फरमान जारी करते हुए सभी विश्वविद्यालयों में छात्रों द्वारा होली मानने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि एचईसी का ये आदेश कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा 12 जून को परिसर में होली मनाने और घटना के वीडियो वायरल होने के कुछ दिनों बाद आया है।

एक नोटिस जारी करते हुए सभी विश्वविद्यालयों को इसकी सूचना दी गई है। इस नोटिस में होली न मनाने को लेकर तर्क दिया गया है इस्लामिक देश की पहचान का। नोटिस में कहा गया है, "सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों" का पालन करने के लिए छात्रों को इस त्योहार का पालन करने से मना किया गया है।"

नोटिस में कहा गया है, "इस तरह की गतिविधियां देश के सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह अलग हो जाती हैं और देश की इस्लामी पहचान को नुकसान पहुंचाती हैं।"

आयोग ने कहा, "विश्वविद्यालय के मंच से इस व्यापक रूप से रिपोर्ट/प्रचारित घटना ने चिंता पैदा की है और देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है।"

छात्रों को इस तरह के आयोजनों से खुद को दूर रखने की सलाह देते हुए, आयोग ने कहा, "पूर्व में, यह सलाह दी जाती है कि एचईएल ऐसी सभी गतिविधियों से दूर रहें जो स्पष्ट रूप से देश की पहचान और सामाजिक मूल्यों के साथ असंगत हैं, जबकि यह सुनिश्चित करते हुए कि वे सख्ती से संलग्न हैं।

शैक्षिक गतिविधियों, बौद्धिक बहसों, और संज्ञानात्मक शिक्षा में उनके छात्रों और शिक्षकों के अलावा पाठ्येतर गतिविधियों और तर्कसंगत प्रवचन के लिए रास्ते की पहचान करना, बनाना और बढ़ावा देना।"

हालांकि, इस आदेश का पाकिस्तानी छात्र विरोध भी कर रहे हैं। देश में इ, तरह होली पर बैन लगाने के लेकर छात्रों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। 

क्या है पूरा मामला?

बात दें कि 12 जून को कायदे-ए-आजम यूनिवर्सिटी में होली के महोत्सव का अयोजन किया गया था जिसके बाद यह सारा बवाल शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन मेहरान स्टूडेंट काउंसिल की तरफ से किया गया था।

यह यूनिवर्सिटी का गैर-राजनीतिक सांस्कृति संगठन है। इस्लामाबाद में कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय में होली समारोह के वीडियो वायरल हुए थे।

वीडियो में छात्र कॉलेज कैंपस में रंगों से होली खेलते और जश्न का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और अब पाकिस्तान सरकार ने इस त्योहार पर बैन लगा दिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानहोलीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल