लाइव न्यूज़ :

Pakistan Attack: बंदूकधारियों ने 20 खनिकों को भूना?, हमले में 7 घायल, पाकिस्तान के कोयला खदान के निकट घरों पर धावा बोलकर बर्बरता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2024 10:39 IST

Pakistan Attack: देश में चीन के हजारों नागरिक काम कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर बीजिंग की अरबों डॉलर की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबंदूकधारियों ने लोगों को इकट्ठा किया और फिर उनपर गोलीबारी शुरू कर दी।डुकी जिले में कोयला खदान के निकट स्थित घरों पर धावा बोला।प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले किया गया है।

Pakistan Attack: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में बंदूकधारियों ने 20 खनिकों की हत्या कर दी और सात को घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अशांत बलूचिस्तान प्रांत में यह नवीनतम हमला देश की राजधानी में आयोजित होने वाले एक प्रमुख सुरक्षा शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले किया गया है। पुलिस अधिकारी हमायूं खान नासिर ने बताया कि बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार देर रात डुकी जिले में कोयला खदान के निकट स्थित घरों पर धावा बोला। बंदूकधारियों ने लोगों को इकट्ठा किया और फिर उनपर गोलीबारी शुरू कर दी।

ज्यादातर पीड़ित लोग बलूचिस्तान के पश्तून-भाषी इलाकों से थे। मृतकों में से तीन और घायलों में से चार लोग अफगान मूल के बताये जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह प्रांत अलगाववादी समूहों का गढ़ है, जो आजादी चाहते हैं। वे इस्लामाबाद की संघीय सरकार पर स्थानीय लोगों की कीमत पर तेल एवं खनिज-समृद्ध बलूचिस्तान का अनुचित दोहन करने का आरोप लगाते हैं। सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) नामक एक समूह ने कहा कि उसने पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर चीनी नागरिकों पर हमला किया।

देश में चीन के हजारों नागरिक काम कर रहे हैं, उनमें से ज्यादातर बीजिंग की अरबों डॉलर की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल में शामिल हैं। बीएलए ने कहा कि यह विस्फोट आत्मघाती हमलावर का काम था। विस्फोट ने देश में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों या विदेशियों की सुरक्षा करने की पाकिस्तानी सेना की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। इस्लामाबाद अगले सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह समूह पश्चिमी गठबंधनों का मुकाबला करने के लिए चीन और रूस द्वारा स्थापित किया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल