लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान, अफगानिस्तान ‘दोस्ती’ बस सेवा अगले साल से करेंगे बहाल

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:59 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 नवंबर पाकिस्तान और अफगानिस्तान पांच साल से अधिक समय बाद, 2022 में दोनों देशों के बीच ‘दोस्ती’ बस सेवा बहाल करने के लिए सहमत हुए हैं। यह कदम दोनों देशों के लोगों की यात्रा की चिंताओं को दूर करने में मदद करेगा। मीडिया में सोमवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

अफगानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के नेतृत्व में अफगान शिष्टमंडल की हालिया यात्रा के दौरान अगले साल की शुरूआत से बस यात्रा बहाल करने का फैसला किया गया है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, बस सेवा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से अफगानिस्तान के जलालाबाद के लिए अगले साल की शुरूआत तक बहाल होगी। अफगान शिष्टमंडल के अधिकारियों ने कहा कि बस सेवा के लिए अंतिम अनुमति दोनों देशों की सुरक्षा सेवाओं से मिलने का इंतजार है।

समाचारपत्र ने अधिकारी के हवाले से कहा, ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने दोस्ती बस सेवा बहाल करने के अफगान अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के अनुरोध का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि अगले साल की शुरूआत तक बस सेवा बहाल हो जाएगी।’’ दोनों देशों के बीच बस सेवा 2016 में स्थगित कर दी गई थी।

खबर में कहा गया है कि अफगान शिष्टमंडल ने पाकिस्तान के रास्ते भारत से गेहूं का आयात करने देने में नरम रवैया प्रदर्शित करने को लेकर पाकिस्तान की सद्भावना की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल