लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: युट्यूबर लड़की से अभद्र व्यवहार करने और परेशान करने के आरोप में 400 लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:45 IST

Open in App

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक मीनार ए पाकिस्तान पर एक युट्यूबर लड़की को परेशान करने और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में लाहौर पुलिस ने 400 लोगों पर मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो में प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार से कार्रवाई करने का आह्वान किया गया था। घटना 14 अगस्त को हुई थी जब सैकड़ों युवा मीनार ए पाकिस्तान के पास आजादी चौक पर आजादी का जश्न मना रहे थे। वीडियो में सैकड़ों युवक एक लड़की को हवा में उछालते, घसीटते, उसके कपड़े फाड़ते और छेड़खानी करते देखे जा सकते हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पीटीआई-भाषा से कहा, “मंगलवार को वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने लड़की से प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा।” उन्होंने बताया कि लड़की दहशत में थी और आपबीती सुनाते हुए रोने लगी। लड़की ने प्राथमिकी में कहा कि वह और उसके यूट्यूब चैनल के छह अन्य सदस्य स्वतंत्रता दिवस का वीडियो बनाने के लिए आजादी चौक गए थे। उसने कहा, “हम वीडियो शूट कर रहे थे जब बड़ी संख्या में युवक आए और उन्होंने मुझे छेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद और लोग आए। मुझे परेशान करता देख मीनार ए पाकिस्तान के सुरक्षा कर्मी ने सेंट्रल गेट खोल दिया और मैं पार्क के अंदर आ गई तथा मेरे पीछे संदिग्ध भी आ गए। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मुझे उछाला और खींचा। उन्होंने मेरी टीम के सदस्यों को भी पीटा और अपशब्द कहे।” लड़की ने कहा कि घटना के दौरान उसका फोन, सोने की अंगूठी और 1,50,000 पाकिस्तानी रुपये भी छीन लिए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वीडियो फुटेज की सहायता से संदिग्धों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी हैं कि लड़की पाकिस्तानी और भारतीय दोनों झंडे लेकर गई थी और दोनों देशों के स्वतंत्रता दिवस से संबंधित एक टिकटॉक वीडियो बनाना चाहती थी। भीड़ में से किसी ने इस पर आपत्ति की जिसके बाद उक्त घटना हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की पुष्टि नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत