लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: 2014 को हुई गोलीबारी मामले में 116 पुलिसकर्मी निलंबित, 4 साल बाद मिली सजा

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2018 14:28 IST

पंजाब के नव-नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक अमजद जावेद सलीमी ने 14 लोगों की मौत के सिलसिले में पुलिस उपाधीक्षकों, निरीक्षकों और जांच अधिकारियों सहित 116 पुलिसकर्मियों को इस सप्ताह उनके पदों से हटा दिया।

Open in App

पाकिस्तानी अधिकारियों ने 2014 में प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने और कई लोगों की जान लेने के मामले में कई शीर्ष अधिकारियों सहित कम से कम 116 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिस की गोलीबारी की यह घटना लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में 2014 में हुई। अतिक्रमण के विरूद्ध चलाए जा रहे एक अभियान के दौरान कनाडाई-पाकिस्तानी मौलवी ताहिर उल कादरी के घर के बाहर जमा पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई थीं। घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए थे जबकि 100 अन्य घायल हो गए थे।

न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, पंजाब के नव-नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक अमजद जावेद सलीमी ने 14 लोगों की मौत के सिलसिले में पुलिस उपाधीक्षकों, निरीक्षकों और जांच अधिकारियों सहित 116 पुलिसकर्मियों को इस सप्ताह उनके पदों से हटा दिया।

जिन अधिकारियों को पद से हटाया गया है उन्हें अगले आदेश तक लाहौर पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

हत्या की जांच के सिलसिले में चार पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का पहले ही तबादला हो चुका है।

(भाषा इनपुट के साथ ) 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल