लाइव न्यूज़ :

पाक ने करतारपुर आने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए अग्रिम सूचना के प्रावधान में ढील दी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:21 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 नवंबर पाकिस्तान ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 552वीं जयंती पर आयोजित होने वाले समारोहों के लिए पवित्र गुरुद्वारा करतारपुर साहिब आने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए 10 दिन पहले सूचना देने के प्रावधान में अस्थायी रूप से ढील दी है। इस समयसीमा पर भारत के साथ पारस्परिक रूप से सहमति बनी हुयी है। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी है।

जियो न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारा दरबार साहिब में समारोह से पहले करतारपुर गलियारा फिर से खोलने के भारत के हालिया फैसले के मद्देनजर सिख तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाओं के सम्मान के तौर पर यह फैसला किया है।

समाचार चैनल की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार पाकिस्तान ने 30 नवंबर तक यह छूट देते हुए उम्मीद जतायी है कि भारत सरकार एक दिसंबर से आगंतुकों के लिए सहमत प्रक्रिया का पालन करेगी।

भारत और पाकिस्तान दोनों को आवश्यक प्रक्रियात्मक मंजूरी की खातिर करतारपुर की यात्रा से 10 दिन पहले सिख तीर्थयात्रियों की सूची को अंतिम रूप देने की आवश्यकता है।

करतारपुर गलियारा बुधवार को फिर से खोल दिया गया। उससे पहले करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की तीर्थयात्रा पिछले साल मार्च में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं