लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के नक्शे कदम पर पाक पीएम शाहबाज शरीफ, पुतिन को लिखी चिट्ठी, अब क्या करेगा अमेरिका ?

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 24, 2022 21:43 IST

पाकिस्तानी अखबार “एक्सप्रेस ट्रिब्यून” ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी शाहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखकर पीएम बनने पर बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चिट्ठी लिखी हैप्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपनी चिट्ठी में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही हैएक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी शाहबाज शरीफ पीएम बनने पर बधाई दी है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सियायत में एक बार फिर से खलबली मची हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बेदखल करके नए प्रधानमंत्री बने शाहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चिट्ठी लिखी है, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही गई है।

इस संबंध में पाकिस्तानी अखबार “एक्सप्रेस ट्रिब्यून” ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी शाहबाज शरीफ को चिट्ठी लिखकर पीएम बनने पर बधाई दी है।

“एक्सप्रेस ट्रिब्यून” ने दावा किया है कि यह खबर मीडिया से छिपाकर रखी गई ताकि किसी तरह का सियासी बवाल न हो। अब इस खुलासे के बाद पाकिस्तान में यह सवाल पूछा जा रहा है कि पीएमएन (एल) के नेता शाहबाज शरीफ के इस कदम पर अमेरिका क्या प्रतिक्रिया देगा।

समाचार पत्र “एक्सप्रेस ट्रिब्यून” ने यह भी दावा किया है कि इस्लामाबाद में मौजूद रूसी दूतावास ने अपने  आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 12 अप्रैल को शाहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी थी।

काफी गंभीर सियासी उथल-पुथल के कारण शाहबाज शरीफ ने 11 अप्रैल को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथी ली थी। शहबाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व प्रदानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं, जो निर्वासन के बाद इन दिनों लंदन में रह रहे हैं। शहबाज शरीफ की सरकार को विलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का भी समर्थन हासिल है।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सत्ता गवाने के पीछे अमेरिका का हाथ माना जाता है। इमरान खान ने देश के नाम अपने संबोधन में और कोई रैलियों में भी अस बात का जिक्र किया था कि कुछ विदेशी ताकतें उन्हें सत्ता से बेदखल करना चहती हैं।

इमरान खान और उनके समर्थकों का दावा है कि अमेरिका की शह पर पाकिस्तान की सेना ने विपक्ष के साथ मिलकर पाकिस्तान की संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। 

हालांकि इमरान ने आखिरी वक्त तक विपक्षी गठबंधन का मुकाबला किया लेकिन कई दिनों तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद आखिरकार उन्हें सत्ता से हटना पड़ा था। 

जानकारों के मुताबिक इमरान खान की पुतिन से नजदीकी अमेरिका को पसंद नहीं आ रही थी। 24 फरवरी को इमरान खान मॉस्को की यात्रा पर गए थे और उसी दिन रूस ने यूक्रेन पर हमले का ऐलान किया था।

टॅग्स :शहबाज शरीफव्लादिमीर पुतिनपाकिस्तानरूसइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?