लाइव न्यूज़ :

पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से खत्म हो गई इमरान खान के साजिश की कहानी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 16, 2022 16:55 IST

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा पाकिस्तान के संबंध में दिये बयान से स्पष्ट है कि इमरान खान की विदेशी साजिश कहानी झूठी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका द्वारा की गई आलोचना पर घेरा इमरान खान कोपीटीआई प्रमुख इमरान खान अपनी सत्ता के खिलाफ विदेशी साजिश की झूठी अफवाह फैला रहे थेअगर इमरान खान की बात में जरा भी सच्चाई होती तो क्या अमेरिका के राष्ट्रपति ऐसा बयान देते

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा पाकिस्तान के संबंध में दिये बयान स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सत्ता के खिलाफ विदेशी साजिश की झूठी अफवाह फैला रहे थे।

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि अगर इमरान खान की बात में जरा भी सच्चाई होती तो क्या अमेरिका के राष्ट्रपति ऐसा बयान देते। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक चैरिटी कार्यक्रम में कहा था कि परमाणु हथियारों के संदर्भ में पाकिस्तान विश्व से "सबसे खतरनाक देशों में से एक" है। इसके साथ ही यूएस प्रेसिडेंट ने पाकिस्तान पर यह आरोप भी लगाया था कि उसके परमाणु कार्यक्रम में सामंजस्य की काफी कमी है और यह बेहद असुरिक्षत है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने शनिवार को लोकतांत्रिक कांग्रेस अभियान समिति के स्वागत समारोह में कहा, "क्या किसी ने सोचा था कि हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां चीन रूस और भारत के सापेक्ष पाकिस्तान को ज्यादा तरजीह देगा और ऐसा क्यों हैं हम इस बात का पता लगा रहे हैं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बयान पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि हो सकता है कि अमेरिका पाकिस्तान द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध में आपनाई जा रही नीति के कारण ऐसा कह रहा हो।

इसके साथ ही मंत्री आसिफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की प्रतिक्रिया बेहद सधी और सतर्क है। हो सकता है कि पाकिस्तान कुछ दिनों के बाद जरूरत पड़ने पर यूएस राष्ट्रपति के बयान के संबंध में अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करेगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान जिस तरह की गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रहा है, उसे देखते हुए देश और जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं है। हालांकि पाकिस्तान अपनी गरिमा को बनाए रखते हुए परमाणु कार्यक्रमों को यथावत जारी रखेगा।

रक्षा मंत्री आसिफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान को "दुर्भाग्यपूर्ण" बताते हुए कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से देश के परमाणु ठिकानों की सुरक्षा कर रहा है और इसके लिए अमेरिका सहित विश्व के अन्य देशों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर आशंका जताते हुए कहा कि कहा कि हो सकता है कि अमेरिका को पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन युद्ध पर अपनाये गये रुख से निराशा हुई हो। अमेरिका पर जबरदस्त हमला करते हुए उन्होंने कहा, "अगर वो हमें आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी नीतियों के पालन की जिम्मेदारी देंगे तो हम उसे पसंद नहीं करेंगे।"

रक्षा मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति से पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान परमाणु क्षमता वाला देश है। हम बहुत ही गंभीरता से अमेरिका सहित पूरे विश्व को शांत परमाणु कार्यक्रमों और उनकी सुरक्षा की गारंटी देते हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका को आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर अपने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना चाहिए, लेकिन बाइडेन जैसे बयान संबंधों को मजबूत करने में योगदान नहीं करते हैं।

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अमेरिकी राष्ट्रपति के महज एक बयान देने से दोनों देशों के बीच जारी परस्पर संबंधों पर कोई नकारात्म प्रभाव पड़ेगा।"

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानजो बाइडनशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?