लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जगह लेंगे पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर?, पाकिस्तानी सेना ने कहा-कोई रुचि नहीं, हवा-हवाई बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2025 18:52 IST

राष्ट्रपति ज़रदारी के "सशस्त्र बलों के नेतृत्व के साथ मजबूत और सम्मानजनक संबंध हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देमुनीर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जगह लेने की योजना बना रहे हैं।राष्ट्रपति पद में कोई रुचि नहीं है और ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

इस्लामाबादः पाकिस्तानी सेना ने उन अटकलों को "निराधार" बताते हुए खारिज कर दिया है कि सेना प्रमुख असीम मुनीर अगले राष्ट्रपति बनने की योजना बना रहे हैं। सेना की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई है, जब पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुनीर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जगह लेने की योजना बना रहे हैं।

सरकारी ‘पीटीवी’ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के पत्रिका ‘द इकोनॉमिस्ट’ को दिए साक्षात्कार को पोस्ट किया। इसमें चौधरी ने स्पष्ट किया कि सेना प्रमुख मुनीर की राष्ट्रपति पद में कोई रुचि नहीं है और ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

उन्होंने कहा, "फ़ील्ड मार्शल असीम मुनीर के पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने की बातें पूरी तरह से निराधार हैं।" दस जुलाई को, गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने राष्ट्रपति जरदारी के पद छोड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए इसे एक "दुर्भावनापूर्ण अभियान" करार दिया था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ज़रदारी के "सशस्त्र बलों के नेतृत्व के साथ मजबूत और सम्मानजनक संबंध हैं।" नकवी ने जोर दिया कि मुनीर का "एकमात्र ध्यान" पाकिस्तान की मजबूती और स्थिरता पर है, और "किसी और चीज पर नहीं"। 

टॅग्स :आसिम मुनीरPakistan Armyपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?