लाइव न्यूज़ :

पाक: यूट्यूब पर चैनल चलाने वाली युवती के यौन उत्पीड़न के आरोप में अब तक 126 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 23, 2021 23:08 IST

Open in App

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान पर यूट्यूबर युवती के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने अब तक 126 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त हो गय था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना की निंदा की गई। यह घटना 14 अगस्त की है जब लाहौर में मीनार-ए-पाकिस्तान के पास आजादी चौक पर सैकड़ों युवा स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। वीडियो में सैकड़ों युवकों को पीड़िता को हवा में उछालते हुए, घसीटते हुए, उसके कपड़े फाड़ते और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने गत मंगलवार को 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ 14 अगस्त को युवती और उसके साथियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक इनाम गनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, '' पुलिस ने वीडियो फुटेज के जरिए पहचान करके अब तक इस मामले में 126 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उन्हें शिनाख्त परेड के लिए जेल भेजा गया है जहां पीड़िता इन संदिग्धों की पहचान करेगी।'' पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि वह और उसके यूट्यूब चैनल के छह अन्य सदस्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो बनाने के लिए मीनार-ए-पाकिस्तान लाहौर के पास आजादी चौक पर गए थे। पीड़िता ने कहा, '' जब हम वीडियो शूट कर रहे थे तब बड़ी संख्या में युवाओं ने मुझे छेड़ना शुरू कर दिया। उनकी संख्या बढ़ती गई। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़े और मेरे साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने मुझे घसीटा और हवा में उछाला। यह करीब ढाई घंटे तक चला। बाद में एक सुरक्षाकर्मी ने मुझे बचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट