लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड, एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस के टीका पर परीक्षण को करेगा बहाल, दुनियाभर में करीब 18,000 लोगों को दिया

By भाषा | Updated: September 12, 2020 21:02 IST

‘‘इस तरह के बड़े परीक्षण में आशंका रहती है कि कुछ भागीदार अस्वस्थ होंगे और हर मामले का सावधानी पूर्वक मूल्यांकन कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में एक मरीज में टीका का दुष्प्रभाव सामने आने के बाद परीक्षण को रोक दिया गया था। बयान में कहा गया है कि परीक्षण के तहत दुनियाभर में करीब 18,000 लोगों को यह टीका दिया गया है।

लंदनः ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने कहा है कि औषधि कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ कोरोना वायरस का टीका विकसित करने के लिए परीक्षण को वह बहाल करेगा।

ब्रिटेन में एक मरीज में टीका का दुष्प्रभाव सामने आने के बाद परीक्षण को रोक दिया गया था। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा है ,‘‘इस तरह के बड़े परीक्षण में आशंका रहती है कि कुछ भागीदार अस्वस्थ होंगे और हर मामले का सावधानी पूर्वक मूल्यांकन कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।’’ बयान में कहा गया है कि परीक्षण के तहत दुनियाभर में करीब 18,000 लोगों को यह टीका दिया गया है।

परीक्षण में भाग लेने वाले व्यक्ति की गोपनीयता बनाए रखने की वजह से मरीज की अस्वस्थता के बारे में सूचनाओं का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, जोर दिया गया है कि वह अपने अध्ययन में सर्वश्रेष्ठ मानकों को अपनाते हुए भागीदारों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और सुरक्षा को लेकर लगातार गहराई से मूल्यांकन किया जाएगा।

भारतीय मूल की प्रोफेसर की कंपनी का कोविड-19 टीका विकसित करने के लिये भारतीय कंपनी से करार

भारतीय मूल की प्रोफेसर की ऑक्सफोर्ड स्थित कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसकी भारतीय साझेदार कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआईपीएल) ने कोविड-19 के लिये नोवेल वायरस जैसे कणों (वीएलपी) टीके का परीक्षण शुरू कर दिया है, जिसमें महामारी से निपटने की क्षमता है।

स्पाइ बायोटेक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा सह-संस्थापक प्रोफेसर सूमी बिस्वास ने कहा कि वीएलपी के पहले और दूसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। स्पाइ बायोटेक ने कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में किये गए शोध के आधार पर टीका विकसित करने के लिये एसआईआईपीएल के साथ विशेष वैश्विक लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीनकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!