लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में भारतीय मूल के ठग की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया गया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:28 IST

Open in App

लंदन, 29 जून ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक निवेशक को लोगों को ठगने का दोषी पाया गया है और उसे 3,91,680 ब्रिटिश पौंड जुर्माना अदा करने या जेल में चार साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया गया है। ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस’ (सीपीएस) की ओर से सोमवार को कहा गया कि 31 वर्षीय चरणजीत संधू को देश के विभिन्न भागों में कई घोटाले करने और लोगों को 1,704,564 ब्रिटिश पौंड का चूना लगाने का दोषी पाया गया।

सीपीएस ने थेम्स वैली पुलिस और सिटी ऑफ लंदन पुलिस के साथ मिलकर गहन छानबीन की और आरोपी की सारी संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत से आदेश लिया। सीपीएस के ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम डिवीजन’ के लिए विशेष अभियोजक क्लेयर बेनेट ने कहा, “संधू एक हानि पहुंचाने वाला, क्रूर और निष्ठुर अपराधी है जो एक ऐसे अभियान का सरगना था जिसने बुजुर्ग और कमजोर लोगों को बार-बार कॉल कर और उन पर दबाव बना कर उन्हें अपना निशाना बनाया। कुछ पीड़ितों को एक से अधिक बार ठगने के भी साक्ष्य मिले हैं।”

उन्होंने कहा, “अपराध से जिन्होंने लाभ कमाया है हम उनसे पैसा वसूलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सीपीएस ने 2019-20 में सैकड़ों अपराधियों को रोकने में सफलता पाई थी और उनसे 10 करोड़ ब्रिटिश पौंड से ज्यादा वसूले थे।”

संधू पर दिसंबर 2017 में लोगों को ठगने के दो मुकदमे चले थे जिसमें उसे तीन-तीन साल की सजा हुई थी। एक अदालत की कार्यवाही के अनुसार, संधू के पास 3,91,680 ब्रिटिश पौंड की संपत्ति है जिसमें महंगी घड़ियां भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर