लाइव न्यूज़ :

हांगकांग चुनाव समिति में विपक्ष के केवल एक उम्मीदवार को मिली जगह

By भाषा | Updated: September 20, 2021 10:55 IST

Open in App

हांगकांग, 20 सितंबर (एपी) हांगकांग की चुनाव समिति के सदस्यों के लिए हुए मतदान के परिणाम कई घंटों की देरी के बाद सोमवार को आखिरकार घोषित किए गए, जिसमें 1,500 सदस्यीय समिति में विपक्ष के लिए केवल एक उम्मीदवार चुना गया।

हांगकांग के चुनिंदा निवासियों ने चुनाव समिति के सदस्यों के लिए रविवार को मतदान किया था। यह समिति शहर के नेता का चयन करती है। मतदान के परिणाम देर रात घोषित किए जाने थे, लेकिन कई घंटों की देरी के बाद सोमवार सुबह आठ बजे इनकी घोषणा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मतपत्र सत्यापन प्रकिया में समस्याएं थीं और संदेह था कि अधिकारी गलत तरीके से कागजी कार्रवाई कर रहे हैं, जिस कारण यह देरी हुई।

उन्होंने बताया कि विपक्ष का केवल एक उम्मीदवार समाज कल्याण के क्षेत्र से चुना गया है। रविवार को चुनावी मैदान में उतरे 400 से अधिक उम्मीदवारों में से केवल दो ही विपक्ष के उम्मीदवार थे और अन्य सभी बीजिंग समर्थक थे।

चुनाव समिति दिसंबर में होने वाले चुनाव के दौरान शहर की विधायिका में 90 में से 40 सदस्यों का चयन करेगी, साथ ही अगले साल मार्च में चुनाव के दौरान हांगकांग के नेता का चुनाव करेगी। इस समिति के सदस्य 1200 से बढ़ाकर 1500 कर दिए गए हैं। वहीं, समिति की सीटों के लिए प्रत्यक्ष मतदाताओं की संख्या लगभग 246,000 से घटाकर 8,000 से कम कर दी गई थी।

गौरतलब है कि मई में विधायिका ने यह सुनिश्चित करने के लिए हांगकांग के चुनावी कानूनों में संशोधन किया था कि केवल ‘‘देशभक्त’’ यानी चीन के प्रति वफादार लोग ही चुनाव में हिस्सा ले पाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां