लाइव न्यूज़ :

वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर 15 अगस्त को तिरंगे के तीन रंगों से जगमगाएगा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 11:36 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 13 अगस्त अमेरिका में 9/11 के हमले वाली जगह बनाई गई सबसे ऊंची इमारत ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और न्यूयॉर्क की दो अन्य मशहूर इमारतें 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी।

साउथ एशियन इंगेजमेंट फाउंडेशन (एसएईएफ) ने कहा कि वह वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 408 फुट ऊंचे और 758 टन वजनी शिखर को और इसके प्रांगण को 15 अगस्त को केसरिया, सफेद तथा हरे रंगों में जगमगाने के लिए डर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम कर रहा है।

संगठन ने कहा, ‘‘यह पहल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र-भारत की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश का उत्सव मनाने के लिए है।’’ उत्सव के दौरान मेनहेट्टन में डर्स्ट संगठन के वन ब्रायंट पार्क और वन फाइव वन प्रतिष्ठान भी तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगे। 15 अगस्त को सूरज डूबने के साथ ही रंगबिरंगी रोशनी शुरू कर दी जाएगी और यह देर रात दो बजे तक चलती रहेगी। इसके अलावा तिरंगे के तीन रंग वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के प्रांगण में भी नजर आएंगे।

परंपरागत तौर पर न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को हर साल भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इन तीन रंगों से रोशन किया जाता है।

डर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के मार्क डोमिनो ने एक वक्तव्य में कहा कि भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के लिए एसएईएफ के साथ साझेदारी करके कंपनी को गौरवान्वित महसूस हो रहा है। एसएईएफ के न्यासी राहुल वालिया ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह अमेरिका और भारत के बीच प्रेम की अभिव्यक्ति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर