लाइव न्यूज़ :

अप्रैल तक सर्वाधिक इस्तेमाल किए गए अंग्रेजी शब्दों में से एक है ‘कोरोना वायरस’

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:36 IST

Open in App

लंदन, 23 नवंबर ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी से संबंधित संगठन ‘ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज’ ने कहा है कि ‘कोरोना वायरस’ शब्द इस साल अप्रैल तक सर्वाधिक इस्तेमाल किए गए अंग्रेजी शब्दों में से एक रहा है।

संगठन ने सोमवार को कहा कि ‘वर्ड्स ऑफ अनप्रेसेडेंटेड ईयर’ रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन, डब्ल्यूएफएच (वर्क फ्रॉम होम), सपोर्ट बबल्स जैसे शब्दों का भी इस वर्ष खूब इस्तेमाल हुआ।

अगर भारत की बात करें तो ‘ई पास’ जैसे शब्द का लोगों ने व्यापक इस्तेमाल किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि कोरोना वायरस की कहानी 1960 के दशक से जुड़ी है, लेकिन तब इसका इस्तेमाल वैज्ञानिक और चिकित्सा जगत से जुड़े लोग ही करते थे। इस साल अप्रैल तक यह सर्वाधिक इस्तेमाल किए गए शब्दों में से एक बन गया। मई तक कोविड-19 शब्द इससे आगे निकल गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?