लाइव न्यूज़ :

ओली ने अपनी गलतियां नहीं सुधारी तो दस लाख लोग करेंगे उनके कार्यालय का घेराव : प्रचंड

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:00 IST

Open in App

काठमांडू, 10 फरवरी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में फूट के बाद बने एक धड़े के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने बुधवार को आगाह किया कि अगर प्रधानमंत्री के पी शर्मा ने अपनी गलतियां ठीक नहीं की तो दस लाख लोग सिंह दरबार और बलुवतार का घेराव करेंगे। संसद को भंग किए जाने के खिलाफ प्रचंड धड़े के नेतृत्व में राजधानी में हजारों लोगों ने बड़ी रैली निकाली।

काठमांडू के भृकुटिमंडप में अपने धड़े द्वारा आयोजित रैली में प्रचंड ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ओली ने संविधान की हत्या कर दी और लोग इसे अब अच्छी तरह समझ रहे हैं।’’

प्रचंड ने आगाह किया कि अगली विरोध रैली में वह दस लाख लोगों को गोलबंद करेंगे, जो कि प्रधानमंत्री के कार्यालय सिंह दरबार और उनके आधिकारिक आवास बलुवतार का घेराव करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री ओली से मिथ्या बयान देकर लोगों को गुमराह करने और चुनाव आयोग को धमकाने एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित करने से बाज आने को कहा।

प्रचंड ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की ओर से चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय पर दबाव बनाया जा रहा है। यह अच्छे संकेत नहीं हैं।’’

प्रचंड संसद को भंग किए जाने के प्रधानमंत्री के विवादित फैसले के खिलाफ सरकार विरोधी आंदोलन चला रहे हैं। उसी के तहत इस रैली का आयोजन हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित रैली में प्रचंड खेमे के करीब 50,000 समर्थक शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और झलनाथ खनाल ने संसद को भंग किए जाने के ओली के फैसले की आलोचना की।

प्रचंड के साथ सत्ता की खींचतान के बीच ओली ने चकित करने वाला कदम उठाते हुए 20 दिसंबर को प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब