लाइव न्यूज़ :

तूफान ‘नोरा’ के कारण मैक्सिको में एक व्यक्ति की मौत, सात लापता

By भाषा | Updated: August 30, 2021 10:21 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, 30 अगस्त (एपी) तूफान ‘नोरा’ के कारण मैक्सिको के प्रशांत तट पर बाढ़ आ गई और कई जगह भूस्खलन भी हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य लापता हैं। तटीय राज्यों मिचोआकन, कोलिमा और जलिस्को में भारी बारिश हुई और ऊंची लहरें भी उठी। जलिस्को की सरकार ने बताया कि भीषण बाढ़ के कारण प्यूर्टो वालार्टा में एक होटल की दीवार आंशिक रूप से ढह गई, जिससे स्पेन के एक किशोर की शनिवार रात मौत हो गई। एक कार के बह जाने के बाद से एक महिला भी लापता है। बाढ़ के कारण करीब 500 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और भूस्खलन में दो लोग घायल भी हो गए। ग्युरेरो राज्य के छह मछुआरे लापता हो गए। तूफान ‘नोरा’ के दौरान रविवार शाम 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसका केन्द्र मजातलान के उत्तर-पश्चिम में लगभग 120 मील की दूरी पर था। कैलिफोर्निया की खाड़ी में दाखिल होने और एक उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में कमजोर पड़ने से पहले यह यहां पहुंचा और मजातलान रिसॉर्ट क्षेत्र से गुजरा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा