लाइव न्यूज़ :

दूतावास के बाहर विस्फोट पर नेतन्याहू ने कहा : ‘पूर्ण विश्वास’ है कि भारत इजराइलियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:29 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 29 जनवरी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को ‘‘पूर्ण विश्वास’’ जताया कि भारत में रह रहे इजराइल के सभी लोगों और यहूदियों की भारत के अधिकारी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। नयी दिल्ली में देश के दूतावास के नजदीक एक विस्फोट के बाद उन्होंने यह बयान दिया।

दिल्ली में शुक्रवार की शाम को इजराइली दूतावास के बाहर कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट हुआ।

अधिकारियों ने यहां बताया कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने अपने इजराइली समकक्ष मीर बेन शब्बात से बात की और इजराइली दूतावास के नजदीक बम विस्फोट के बाद की स्थिति और चल रही जांच से उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को नवीनतम स्थिति से अवगत कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नेतन्याहू ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा दिया जाए कि इजराइल को ‘‘पूर्ण विश्वास है कि भारतीय अधिकारी घटना की गहन जांच करेंगे और वहां रह रहे इजराइलियों और यहूदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सभी चैनलों के माध्यम से पूर्ण सहयोग पर सहमत हुए।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने इजराइली समकक्ष गाबी अशकेनजी से बात की और उन्हें राजनयिकों एवं दूतावास को ‘‘पूरी सुरक्षा’’ देने का विश्वास दिलाया।

जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने घटना को ‘‘काफी गंभीरता’’ से लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इजराइली दूतावास के बाहर विस्फोट के बारे में अभी अभी इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अशकेनजी से बात की। हम इसे काफी गंभीरता से ले रहे हैं। उन्हें दूतावास और इजराइली राजनयिकों को पूरी सुरक्षा देने के लिए आश्वस्त किया।’’

मंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दोषियों का पता लगाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा जाएगा।’’

इससे पहले इजराइल के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नयी दिल्ली में दूतावास के बाहर विस्फोट के बाद इसके सभी राजनयिक और दूतावास के कर्मचारी ‘‘सुरक्षित एवं सकुशल’’ हैं।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘नयी दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर कुछ देर पहले एक विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इजराइल के सभी राजनयिक और दूतावास के कर्मचारी सुरक्षित और सकुशल हैं।’’

इसने कहा, ‘‘भारतीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और वे इजराइली अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि स्थिति के बारे में विदेश मंत्रालय को लगातार जानकारी दी जा रही है और उसे सभी आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘आगे की जानकारी हम आपके साथ साझा करेंगे।’’

इससे पहले दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा कि यह ‘‘काफी कम तीव्रता’’ का विस्फोट था।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही संपत्ति का कोई नुकसान हुआ। सिर्फ वहां खड़े तीन वाहनों के शीशे टूट गए।’’

मित्तल ने कहा कि लगता है कि किसी ने सनसनी फैलाने के उद्देश्य से यह शरारतपूर्ण कार्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर