लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के औसतन एक लाख नए मामले आए

By भाषा | Updated: August 8, 2021 08:52 IST

Open in App

फोर्ट लॉडरडेल, आठ अगस्त (एपी) अमेरिका में शनिवार को कोविड-19 के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले, सर्दियों में इतने अधिक मामले आए थे। इन मामलों के पीछे वजह वायरस का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप है और एक अन्य कारण दक्षिण में टीकाकरण दर कम होना है।

स्वास्थ्य अधिकारियों को डर है कि यदि और अमेरिकी टीका नहीं लगवाएंगे तो मामले, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो सकती है। देश में 50 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और 70 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को कम से कम एक टीका लग चुका है।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के निदेशक रोशेल वालेन्स्की ने इस हफ्ते सीएनएन से कहा, ‘‘हमारे मॉडल दिखाते हैं कि अगर हम लोगों को टीके नहीं लगाते हैं तो एक दिन में हजारों मामले सामने आ सकते हैं जो जनवरी में संक्रमण के चरम पर पहुंचने के समय रहे मामलों के बराबर हो सकते हैं।’’

देश में जून के अंत से ही हर दिन औसतन 11,000 मामले सामने आ रहे है। अब यह संख्या 1,07,143 हो गई है। अमेरिका में नौ महीने के अंतराल के बाद नवंबर में दैनिक औसत मामलों का आंकड़ा 1,00,000 पहुंच गया था। जनवरी की शुरुआत तक रोजाना के मामले करीब 2,50,000 पर पहुंच गए थे।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की और मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है, हालांकि जनवरी के मुकाबले ये दोनों आंकड़े अभी कम हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि तब टीके इतने व्यापक तरीके से उपलब्ध नहीं थे। अभी कोविड-19 से पीड़ित 44,000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और सीडीसी के मुताबिक इनमें एक हफ्ते में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है और जून के मुकाबले ये आंकड़े चार गुना बढ़ गए हैं। जनवरी में 1,20,000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती थे।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक सात दिन के औसत के हिसाब से शुक्रवार को एक दिन के भीतर औसतन करीब 500 लोगों की मौत हुई। दो सप्ताह पहले यह आंकड़ा करीब 270 मृत्यु का था। जनवरी में यह आंकड़ा प्रतिदिन 3,500 था।

दक्षिण हिस्से में स्थिति खासतौर पर बिगड़ी हुई है जहां टीकाकरण दर सबसे कम है। सीडीसी के मुताबिक दक्षिण पूर्व क्षेत्र में अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों की संख्या पिछले सप्ताह के मुकाबले 50 प्रतिशत बढ़ गई है। पिछले सप्ताह जहां रोजाना औसतन 11,600 मरीज इलाज करा रहे थे अब यह संख्या 17,600 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला