लाइव न्यूज़ :

Omicron Variant: कनाडा में ओमीक्रॉन की दहशत, कोरोना के इस खतरनाक वैरिएंट के मिले 15 नए मामले

By रुस्तम राणा | Updated: December 4, 2021 07:43 IST

अफ्रीकी देशों में मिला कोरोना का यह नया स्वरूप दुनियाभर के देशों में तेजी से फैलने लगा है। पश्चिमी देश कनाडा में कोरोना के इस नए वैरिएंट के 15 मामलों की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में तेजी से फैल रहा है य वैरिएंट, अब कई देशों में मिल चुके हैं मामलेडेल्टा के मुकाबले 7 गुना तेजी से फैल रहा है ओमीक्रॉन

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का नया वैरिएंट 'ओमीक्रॉन' दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। अफ्रीकी देशों में मिला कोरोना का यह नया स्वरूप दुनियाभर के देशों में तेजी से फैलने लगा है। पश्चिमी देश कनाडा में कोरोना के इस नए वैरिएंट के 15 मामलों की पुष्टि हुई है। वैश्विक न्यूज एजेंसी रायटर को कनाडा के पब्लिक हैल्थ ऑफिशियल ने इस बात की जानकारी दी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कनाडा में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के 15 मामलों की पुष्टि की है और देश भर में गंभीर बीमारी के रुझान फिर से बढ़ना शुरू हो सकते हैं।

कई देशों में चुके हैं इसके मामले

कनाडा के अलावा बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, इजराइल, जर्मनी, ब्रिटेन सहित कई देशों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के इस नए वेरिएंट बी.1.1.529 को कोरोना का अभी तक सबसे खतरनाक वैरिएंट बताया जा रहा है, जो इम्युनिटी को तेजी से मात देने में कुशल है। विशेषज्ञों की माने तो यह वैरिएंट दुनियाभर में प्रमुख डेल्टा स्ट्रेन सहित अन्य किसी भी वैरिएंट के मुकाबले बदतर होने की क्षमता रखता है। 

डेल्टा के मुकाबले 7 गुना तेजी से फैल रहा है नया वैरिएंट

डेल्टा वैरिएंट जितना करीब 100 दिनों में फैला था, ओमीक्रॉन उतना 15 दिनों में ही फैल चुका है अर्थात यह डेल्टा के मुकाबले करीब सात गुना तेजी से फैल रहा है। बी.1.1.529 वैरिएंट के सामने आने के बाद वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि टीकों के प्रति अधिक प्रतिरोधी वायरस के नए स्वरूपों की संख्या बढ़ सकती है और ऐसे में कोरोना के गंभीर लक्षण वाले मामलों में वृद्धि हो सकती है। कई देशों ने ऐहतियातन दक्षिण अफ्रीका की विमान यात्ना पर प्रतिबंध लगा दिया है।

टॅग्स :बी.1.1529कोरोना वायरसकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला