लाइव न्यूज़ :

संरक्षित भंडार से तेल निकासी : बाइडन को मिला कई पर्यावरणविदों का साथ

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:30 IST

Open in App

वाशिंगटल, 24 नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में स्थिरता लाने के लिए देश के रणनीतिक भंडार से पांच करोड़ बैरल तेल जारी करने को फैसला किया है जिसका डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इस तथ्य के बावजूद समर्थन किया है कि यह जलवायु परिवर्तन को रोकने की रणनीति के विरोधाभासी है।

अमेरिका ने भारत, ब्रिटेन और चीन के समन्वय के साथ मंगलवार को इस फैसले की घोषणा की। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर इड मार्के ने कहा कि वह इस कदम को मौजूदा परिस्थिति से निपटने के लिए उठाया गया अल्पकालिक कदम मानते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भंडार हमारी अर्थव्यवस्था को उथलपुथल से बचाने के लिए है।’’मार्के ने कहा कि बाइडन, अमेरिकियों को तेल के बढ़े दाम से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं, भले प्रशासन नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है जिससे उम्मीद की जा रही है कि अंतत: जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी।

रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार कोई भी देश आपात स्थिति के लिए रखता है। अमेरिका के पास करीब 60.5 करोड़ बैरल का तेल भंडार है।

सियान क्लब के साथ ऊर्जा अभियान चलाने वाली केली शीहान ने बाइडन के फैसले का स्वागत किया लेकिन साथ ही कहा कि मौजूदा दामों में वृद्धि हमे याद दिलाती है कि ऊर्जा सुरक्षा तेजी से जीवश्म ईंधन पर निर्भरता छोड़ और अधिक स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन से ही संभव है।

जीवाश्म ईंधन मुक्त भविष्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाले पर्यावरण समूह ऑयल चेंज इंटरनेशनल के अनुसंधान निदेशक लॉर्ने स्टॉकमैन ने कहा कि बाइडन ने शीघ्रता से कदम उठाया ताकि रिपब्लिकन पार्टी की पेट्रोलियम की कीमतों में वृद्धि को लेकर होने वाली आलोचना को रोका जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर