लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर हिन्दू विरासत का महीना है, इस दौरान हिन्दू अपनी संस्कृति का उत्सव मनाते हैं : अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर अक्टूबर को हिन्दू विरासत महीना बताते हुए अमेरिका के एक सांसद ने बुधवार को कहा कि इस महीने में पूरे देश का हिन्दू समुदाय साथ आकर अपनी संस्कृति और विविधता भरी आध्यात्मिक परंपराओं का उत्सव मनाता है।

सांसद डारिन लाहूद ने कहा कि हिन्दू विरासत महीना हिन्दुओं के आस्था का उत्सव मनाने का समय है जब इलिनोइस के 18वें कांग्रेसनल जिला सहित 32 राज्यों के 91 कांग्रेसनल जिलों में उत्सव का आयोजन होता है।

प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने कहा, ‘‘अध्यक्ष महोदय, आज मैं अक्टूबर के महीने को हिन्दू विरासत महिने के रूप में मनाना चाहूंगा। अक्टूबर का महीना ऐसा समय है जब देश भर का हिन्दू समुदाय साथ आता है और अपनी संस्कृति तथा विविधता भरे आध्यात्मिक परंपराओं का उत्सव मनाता है।’’

सांसद ने कहा, ‘‘जीवंत हिन्दू-अमेरिकी समुदाय इससे कुछ अलग नहीं है और मुझे अपने क्षेत्र 18वें कांग्रेसनल जिले में उत्सव का समर्थन करने पर गर्व है।’’

पिछले सप्ताह एक अन्य सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी सदन में अक्टूबर को हिन्दू विरासत महीना कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं