लाइव न्यूज़ :

आयोवा जेल में एक कैदी के हमले में नर्स और अधिकारी की मौत

By भाषा | Updated: March 24, 2021 09:02 IST

Open in App

आयोवा सिटी (अमेरिका) 24 मार्च (एपी) अमेरिका के आयोवा में एक कैदी ने जेल अधिकारियों पर हमला कर दिया जिसमें एक नर्स और एक अधिकारी की मौत हो गई। इस जेल में आयोवा के कुछ सबसे खतरनाक अपराधी कैद हैं।

‘आयोवा करेक्शन (सुधार) डिपार्टमेंट’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हमला मंगलवार सुबह करीब सवा 10 बजे पूर्वी अयोवा के अनामोसा शहर के ‘प्रिजन इंफरमरी’ में किया गया।

विभाग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विभाग ने बयान में कहा, ‘‘ विभाग इस बात की पुष्टि कर सकता है कि एक कैदी ने ‘प्रिजन इंफरमरी’ में स्टाफ के कई सदस्यों और कैदियों पर हमला कर दिया। हमले में एक नर्स और एक अधिकारी की मौत हो गई।’’

उसने बताया कि अतिरिक्त बल ने मौके पर पहुंच कैदी को काबू में किया। कैदी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

कितने लोग घायल हुए हैं, इस संबंध में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब