लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 3,50,000 के पार

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:56 IST

Open in App

बाल्टीमोर (अमेरिका), तीन जनवरी (एपी) अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 3,50,000 के पार चली गई है।

वहीं, क्रिसमस और नववर्ष उत्सव के दौरान भीड़ एकत्र होने को लेकर विशेषज्ञों ने एक बार फिर संक्रमण के मामलों और मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी की आशंका जताई है।

जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह तक 3,50,000 लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके थे जबकि देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर दो करोड़ के पार चली गई।

अमेरिका ने स्वास्थ्यकर्मियों और 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बचाव के लिए कोविड-19 के दो टीकों का उपयोग शुरू किया है। हालांकि, टीकाकरण कार्यक्रम की गति बेहद धीमी होने को लेकर इसकी आलोचना की जा रही है।

नॉर्थ कैरोलाइना और एरिजोना समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से एक ही दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में सबसे अधिक मौत के मामले अमेरिका में सामने आए हैं। ब्राजील में इस घातक वायरस के कारण अब तक 1,95,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां