लाइव न्यूज़ :

Novavax's COVID vaccine: यूरोपीय संघ ने दी कोविड वैक्सीन नोवावैक्स को मंजूरी

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2021 20:54 IST

यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीके के सशर्त विपणन की मंजूरी देने का निर्णय लिया है, जिसकी पुष्टि यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग द्वारा की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देईयू के औषधि नियामक ने दी नोवावैक्स के टीके को मंजूरीईयू ने नोवावैक्स टीके की 10 करोड़ खुराक को मंजूरी दी है

हेग: यूरोपीय संघ (ईयू) के औषधि नियामक ने 27 देशों के निकाय में उपयोग के लिए पांचवें कोविड रोधी टीके को सोमवार को मंजूरी दे दी। ईयू के औषधि नियामक ने अमेरिकी बायोटेक कंपनी नोवावैक्स द्वारा बनाए गए दो-खुराक वाले टीके को सशर्त मंजूरी दी है। 

यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीके के सशर्त विपणन की मंजूरी देने का निर्णय लिया है, जिसकी पुष्टि यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग द्वारा की जानी चाहिए। वर्तमान में कई यूरोपीय देश कोरोना संक्रमण में वृद्धि से जूझ रहे हैं और ओमीक्रोन स्वरूप के तेजी से हो रहे प्रसार को लेकर चिंताओं से घिरे हैं।

 नोवावैक्स का कहना है कि वह वर्तमान में परीक्षण कर रही है कि उसके टीके ओमीक्रोन स्वरूप के खिलाफ कैसे रहेंगे, और अन्य निर्माताओं की तरह उसने एक अद्यतन संस्करण तैयार करना शुरू कर दिया है ताकि अगर अंततः इसकी आवश्यकता होती है तो उसका उपयोग किया जा सके। 

नोवावैक्स के अलावा फाइजर-बायोएनटेक, मॉडर्ना, जॉनसन एंड एंप, जॉनसन एंड एस्ट्राजेनेका के टीके का इस्तेमाल भी यूरोपीय संघ के देशों में किया जा रहा है। ईयू ने नोवावैक्स टीके की 10 करोड़ खुराक को मंजूरी दी है और यह विकल्प भी खुला रखा है कि जरूरत पड़ने पर 10 करोड़ और खुराक के लिये ऑर्डर दिया जा सकता है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले हफ्ते नोवावैक्स वैक्सीन को आपातकालीन मंजूरी दे दी थी, जिससे दुनिया भर के गरीब देशों को ऐसे टीके प्राप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित कार्यक्रम में इसे शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

टॅग्स :European UnionCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला