लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की पत्नी री सोल एक साल तक लापता रहने के बाद अब नजर आईं, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2021 14:21 IST

किम जोंग उन का कार्डियोवस्कलर प्रॉब्लम की वजह से इलाज चल रहा था.अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग की सर्जरी की गई लेकिन इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई है.

Open in App
ठळक मुद्देरी सोल-जू को आखिरी बार 25 जनवरी 2020 को देखा गया था.महासचिव किम जोंग उन पत्नी री सोल जू के साथ थिएटर में आए. 10 अक्तूबर 2020 को प्योंगयांग में बड़े मिलिट्री परेड का आयोजन किया गया था.

प्योंगयांगः उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की पत्नी री सोल जू एक साल तक रहस्यमय तरीके से लापता रहने के बाद फिर नजर आई हैं.

री सोल के लापता होने की वजह से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था. तानाशाह किम जोंग उन पत्नी री सोल के साथ देश के पूर्व नेता किम जोंग इल की जंयती पर आयोजित संगीतमय कार्यक्र म में एक साथ नजर आए. उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी केसीएनए ने बुधवार को बताया कि महासचिव किम जोंग उन पत्नी री सोल जू के साथ थिएटर में आए.

वहां पर मौजूद सभी लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उनका शानदार गाने के साथ स्वागत किया गया. उत्तार कोरिया पर नजर रखने वाली एनके न्यूज ने बताया कि री सोल संभवत: कोरोना वायरस की वजह से अलग-थलग थीं.हालांकि, उन्हें इस कार्यक्र म के लिए साथ आना पड़ा.

री सोल-जू को आखिरी बार 25 जनवरी 2020 को देखा गया थाः किम जोंग उन की पत्नी री सोल-जू को आखिरी बार 25 जनवरी 2020 को देखा गया था. इस तारीख को वह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में लूनर न्यू ईयर परफॉर्मेंस के दौरान अपने पति किम जोंग के बगल में बैठी हुईं थीं, तब से उन्हें किसी भी राष्ट्रीय कार्यक्र मों में भी नहीं देखा गया था.

री सोल जू को कहीं भी अपनी मर्जी से जाने की इजाजत नहीं है. यहां तक कि उनकी अकेले की ऑफिशल ट्रिप्स भी न के बराबर होती हैं. उन्हें हमेशा पति किम जोंग उन के साथ ही देखा जाता है. री सोल कहां जाएंगी और कहां नहीं? यह भी पहले से तय किया जाता है. किम जोंग उन ने गायब करवा दिया था. 10 अक्तूबर 2020 को प्योंगयांग में बड़े मिलिट्री परेड का आयोजन किया गया था. हर साल री सोल जू अपने पति के साथ इस कार्यक्रम में शरीक होती थीं, लेकिन इस साल वह नदारद रहीं.

इसी के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें तेजी से वायरल हैं. कई लोग आशंका जता रहे हैं कि किम जोंग उन ने उन्हें गायब करवा दिया होगा. कहा जाता है कि री को पब्लिक इवेंट्स में खासतौर से तब लाया जाता है, जब किम जोंग उन के सॉफ्ट साइड को दुनिया को दिखाना होता है.

इतना ही नहीं, पत्नी के साथ होने पर किम के लिए कपड़े भी ज्यादा स्टाइलिश चुने जाते हैं. किम के हैं तीन बच्चे तानाशाह किम के तीन बच्चे हैं, लेकिन उनके बारे में दुनिया को बहुत कम जानकारी है.दक्षिण कोरियाई सांसदों ने भी अपने सूत्रों से इसकी पुष्टि की है कि किम जोंग उन के तीन बच्चे हैं. अमेरिका के पूर्व बॉस्केटबाल खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने वर्ष 2013 में अपनी उत्तर कोरिया यात्रा के बाद दावा किया था कि उन्होंने किम जोंग उन की बेटी को अपनी गोद में लिया था.

विश्लेषकों का मानना है कि किम जोंग उन के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी छोटी बहन किम यो जोंग अपने भतीजे को शासक घोषित कर पर्दे के पीछे से सत्ता संभाल सकती हैं. किम का बेटा अभी केवल 10 साल का है. ऐसे में किम यो जोंग की भूमिका काफी अहम हो गई है.

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनदक्षिण कोरियासंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा