लाइव न्यूज़ :

North Korea: किम जोंग उन ने रोते हुए देश की महिलाओं से कहा, "अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 6, 2023 11:28 IST

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अपने देश की महिलाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वो अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने देश की महिलाओं से की भावुक अपीलउन ने कहा कि महिलाएं अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें उन्होंने कहा कि महिलाएं उन बच्चों को कम्युनिस्टों की तरह बड़ा करें

प्योंगयांग:उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अपने देश की महिलाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि वो अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें। उन्होंने राजधानी प्योंगयांग में माताओं के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दिये अपने संबोधन में कहा, "देश की महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करें और उन्हें कम्युनिस्टों की तरह बड़ा करें।"

किम जोंग उन ने देश की घटती जन्म दर के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसे उलटने की आवश्यकता है और जन्म दर को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया जाना चाहिए। अपने संबोधन के दौरान किम रोने लगे और अपने रूमाल से आंसू पोंछते हुए कहा, "जन्म दर में गिरावट को रोकना और बच्चों की अच्छी देखभाल और शिक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। यह हमारा पारिवारिक मामला और हमें अपनी माताओं के साथ मिलकर इसका हल निकालना चाहिए।"

किम जोंग उन का पूरा भाषण नवजात के जन्म और उनके पालन-पोषण में महिलाओं की भूमिका पर था, उनका कहना था कि महिलाओं के मजबूत होने से देश मजबूत होगा।

किम ने देश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा, "जन्म दर में गिरावट को रोकना और बच्चों की अच्छी देखभाल माताओं का कर्तव्य हैं और परिवार का दायित्व है कि वो बच्चों और माताओं का ध्यान रखे।"

उत्तर कोरियाई नेता ने देश के भविष्य को आकार देने में माताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "सभी माताओं को हमारे समाजवादी भविष्य के निर्माण में और निकट भविष्य में आने वाले एक बदले हुए आदर्श समाज की संभावनाओं के बारे में परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को पूरा करना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "उनके पास अपने बच्चों को समाजवादी और साम्यवादी निर्माण के लिए एक बड़ा मिशन सामने है।"

मालूम हो कि दक्षिण कोरिया की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार उत्तर कोरिया में साल 2022 में कुल प्रजनन दर प्रति महिला 1.79 थी।

उत्तर कोरिया का यह आंकड़ा साल 2014 के 1.88 से कमी को दर्शाता है। इस गिरावट के बावजूद उत्तर कोरिया की प्रजनन दर दक्षिण कोरिया की तुलना में अधिक बनी हुई है।

किम जोंग उन अक्सर समारोह में अपनी छोटी बेटी जू ऐ के साथ लगातार देखे जाते हैं। माना जाता है कि वो देश की महिलाओं द्वारा अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में ऐसा करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का का अनुमान है कि उन ये सब दिखावे के लिए करते हैं।

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!